Sat. Apr 20th, 2024
    बारिश के मौसम में भोजन foods to eat in rainy season in hindi

    गरमी की उस कड़ी धूप सो सहन करने के बाद, जब मौसम में बारिश का बदलाव आता है, तो हमारा मन खुश हो जाता है। बारिश के बूँद को मेहसूस करते हुए, एक कप गरम चाई पीना, इस मौसम की खासियत है।

    लेकिन इस खासियत को नज़र भी लग सकती है, जब बदलते मौसम के साथ, हमारी सेहत भी बदलने लगती है, और हम बीमार पड़ जाते हैं। बुखार, सर्दी, खांसी, और ज़ुखाम जैसे बीमारी, हमें परेशान करने लगते हैं।

    इसका इलाज हो सकता है, अगर हम कुछ चुने हुए आहार इस मौसम में, बिना भूले ज़रूर खाएँ।

    विषय-सूचि

    बारिश के मौसम में क्या खाना चाहिए (healthy food to eat in rainy season in hindi)

    उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:

    लहसुन (garlic)

    लहसुन खाने से हमारे शरीर को ऐंटिऔक्सिडेंट्स द्वारा चुस्ती और तंदरुस्ती मिलती है। इसके अलावा ये हमारे खाने को आसानी से हजम करने की मदद करती है, जिसके वजह से बदलते मौसम के साथ, हमारे भूख के रफ्तार में बदलाव नहीं आते हैं।

    लहसुन से हमारे खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसे खास कर रसम के साथ मिलाकर खाने में, हमारा मुँह का स्वाद स्वादिष्ट हो जाता है।

    अदरक (ginger)

    बारिश के मौसम में ज़्यादातर लोग, दिन में कम से कम एक बार अद्रक वाली चाई पीते हैं। ये हमारे सेहत के लिए अच्छा भी साबित हुआ है। अद्रक से हमारी मनोदशा बेहतर हो जाती है, और हमारी भूख भी बढ़ जाती है।

    बारिश के मौसम में अगर हम एक ग्लास गरम पानी में, अद्रक और थोड़ा नीम्बू मिलाकर पिएँ, तो हमारे शरीर को दिन भर के लिए अच्छी चुस्ती मिलती है।

    नाशपाती (pears)

    नाशपाती भी एक ऐसा फल है जो हमारे शरीर को चुस्ती और फुर्ती देता है। इस फल में विटामिन्स और मिनरल्स के तत्व भारी मात्रा में पाए जाते हैं। इससे शरीर को पूर्ण रूप से तंदरुस्ती मिलती है।

    इसके अलावा, नाशपाती खाने से, हमारा शरीर उन सभी बीमारियों से दूर रहता है जो अक्सर बारिश के मौसम में सबसे ज़्यादा फैले हुए होते हैं। इसके अनेक तत्वों में से फाइबर, ताम्बा (copper), और विटामिन सी, कुछ हैं। इससे हमारे शरीर को ठंडक मिलती है और, हमारा बुखार धीरे-धीरे उतर जाता है।

    हम नाशपाती का जूस भी बनाकर पी सकते हैं।

    हल्दी (turmeric)

    जैसा की हम सब जानते हैं, हल्दी के बहुत सारे चिकित्सक फायदे होते हैं। उन फायदों के साथ-साथ, हल्दी के बहुत से फायदे बारिश के मौसम में भी नज़र आते हैं।

    सर्दी, बुखार या खांसी का सबसे अच्छा इलाज है, थोड़ी सी हल्दी को दूध में मिलाकर पीना। इससे हमारे शरीर को आराम मिलता है, और हम बीमारी धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।

    काली मिर्च (black pepper)

    काली मिर्च सिर्फ हमारे सूप और अन्य आहार का स्वाद नहीं बढ़ाती है, बल्कि स्वाद के साथ-साथ, हमारे सेहत को भी बढ़ाती है। बुखार, सर्दी, खांसी, और बदन दर्द जैसी कई परेशानियों से, हमें काली मिर्च के कारण, राहत मिल सकती है।

    बारिश के मौसम में, आप अपने सूप में थोड़ी काली मिर्च , हल्दी और शहद डालकर पी सकते हैं। इसे आपके शरीर को अत्यंत तंदरुस्ती और फुर्ती मिलेगी।

    बादाम (almonds)

    बादाम में कम फैट, और ज़्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इससे हमारे सेहत पर अच्छा असर पदता है, और हमारा डाइजेशन भी बेहतर हो जाता है।

    साथ ही, हमारे शरीर में चीनी के तत्व संतुलित रहते हैं। इन सभी तत्वों के कारण, बारिश के मौसम में बादाम खाने से हमारा शरीर बीमारियों से दूर रहता है।

    सेब (apple)

    सेब में ऐसे कई सारे तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाती है। बारिश के मौसम में इन्हें खाने से, हमारे डाइजेशन पर एक अच्छा प्रभाव पड़ता है, और हम कई सारे बीमारियों से दूर रहते हैं।

    इसके अलावा बारिश के मौसम में हमें कुछ और बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए। जैसे कि:

    1. उन आहार को कम खाइए जिसमें पानी के तत्व ज़्यादा हों। जैसे कि – तरबूज़ और चावल।
    2. गेहूँ, दलिया और जवार जैसे चीजों को ज़्यादा खाइए।
    3. दही और छाछ भी, बारिश के मौसम में पिए जा सकते हैं।
    4. नीम और करेले जैसे कड़वे आहार, बारिश के मौसम के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।
    5. मांस और मच्छली को ना खाएँ।
    6. हरे पत्तों को इस मौसम में कम ही खाएँ।
    7. हरे पत्तों के अलावा, आलू, भिन्डी, राजमा, और बींस जैसी चीज़ें भी ना खाएँ।
    8. रोज़ाना गरम पानी में थोड़ा शहद, अद्रक और काली मिर्च डालकर पिएँ। उससे आपके शरीर को अच्छी फुर्ती मिलेगी।
    9. ठंडी चीजों को ना खाएँ।
    10. रोज़ाना सूप पीएँ।

    इन सभी चीज़ों को ध्यान में रखा जए, तो बारिश के मौसम में भी हम स्वस्थ और तंदरुस्त रह सकेंगे। कोई भी बीमारी का खतरा हमें नहीं होगा।

    अगर आपको इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेन्ट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *