Wed. May 8th, 2024
neha dhupiya angad bedi

लोग अपने साथी के सामने अपने पिछले प्रेम संबंधों को बताने में हिचकते हैं पर अंगद बेदी और नेहा धूपिया की बात ही कुछ और है। अपनी पत्नी के शो पर अंगद बेदी ने अपने प्रेमसंबंधों पर खुल के चर्चा की है। कोई भी सच बताने में अंगद पीछे नहीं हटे हैं।

यह एपिसोड मज़ेदार था और अंगद बेदी और नेहा की ऐसी तालमेल पहली बार दर्शकों को देखने मिली थी। असली ज़िन्दगी के तो दोनों पति-पत्नी हैं पर यहाँ दोनों मेहमान और मेज़बान की भूमिका में थे। अंगद ने अपने अलग अंदाज़ से यह शो आसानी से कर लिया।

जब उनसे यह पूछा गया कि आपने कितनी औरतों को डेट किया है तो अंगद ने कहा कि ,”नहीं मैं बहुत ज्यादा औरतों से साथ नहीं रहा हूँ मुझे लगता है कि क़रीब 75 रही होंगी।”

अंगद ने यह भी बताया कि वह स्कूल के दिनों में एक शर्मीले बच्चे थे। चीज़ें उनके लिए देर से शुरू हुई। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली से मुंबई आने पर उनकी सहायता हुई और धीरे-धीरे वह खुलने लगे।

खुद से बड़ी औरतों से सम्बन्ध रखने के बारे में अंगद ने बताया कि, “मैं जब 19-20 साल का था तो एक बार मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे 10 साल बड़ी थी और एक बार मैंने खुद से 3.5 साल बड़ी लड़की को डेट किया था। मैं कह सकता हूँ कि वह मेरा पहला प्रेमसंबंध था।”

https://www.instagram.com/p/BqJ9-daHUXr/

https://www.instagram.com/p/BqKuLMYF6h4/

https://www.instagram.com/p/BqH4uaGl1Wg/

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *