Fri. Apr 19th, 2024
    नवीन पटनायक

    ओड़िशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक आगामी लोकसभा चुनाव के दुसरे चरण में से कुल 244 उम्मीदवारों में से सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। इस बात की जानकारी ओड़िशा के चुनाव आयोग नें दी।

    रिपोर्ट में कहा गया है, “कुल 244 उम्मीदवारों में से 70 करोड़पति हैं।” उन्होनें आगे कहा कि इसमें से 13 उम्मीदवारों की संपत्ति 5 करोड़ से ज्यादा है और 24 अन्य की संपत्ति 2 करोड़ से 5 करोड़ के बीच है।

    आपको बता दें कि नवीन पटनायक, जो हिन्जिली और बिजेपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, वे 63 करोड़ की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। इसके बाद बीजेपी नेता केवी सिंह देओ, जो पटनागढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं, 37 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    बीजेडी के ही उम्मेदवार नाबा किशोर दास तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति 33 करोड़ है।

    दास के बाद बीजेडी के उम्मेदवार सरोज कुमार मेहर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 31 करोड़ हैं। मेहर पटनागढ़ से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

    अन्य अमीर उम्मीदवारों की बात करें तो इनमें बीजेपी के बिजय कुमार स्वेन (15 करोड़), बीजेडी के अर्केश नारायण सिंह देओ (15 करोड़), बीजेडी की नंदिनी देवी (11 करोड़), बीजेपी के दिनेश जेन (8 करोड़), बीजेपी के पीताम्बर आचार्य (7 करोड़) और बीजेडी के किशोर कुमार मोहंती (7 करोड़) शामिल हैं।

    बसपा के उम्मेदवार नारायण वर्सा, जो भातली क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, की संपत्ति सिर्फ 8,044 रुपए है।

    केवी सिंह देओ की पत्नी संगीता सिंह देओ भी सूचि में काफी ऊपर थी, जिनकी खुद की संपत्ति 37 करोड़ बताई गयी थी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *