Fri. Apr 19th, 2024
    अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

    चीन ने गुरूवार को कहा कि यदि डोनाल्ड ट्रम्प शुल्क बढ़ाने के अपने फैसले पर अमल करते हैं तो हम भी इसका प्रतिकार करेंगे। डोनाल्ड ट्रम्प ने बीजिंग के तकनीकी उत्पादों पर शुल्क वृद्धि का ऐलान किया था। दोनों पक्षों के बीच व्यापार वार्ता का दौर जारी है।

    चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि “बीजिंग मज़बूरी में प्रतिकार के कदम उठा सकता है।” हालाँकि उन्होंने संभावित दंड की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को 200 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 10 की जगह अब 25 फीसदी शुल्क वसूलने का ऐलान किया था। इससे वैश्विक वित्तीय बाजार में काफी हड़कंप मच गयी है।

    चीन और अमेरिका वांशिगटन में आगामी व्यापार वार्ता के लिए तैयारी में जुटे थे इसका मकसद बीजिंग के उद्योग और व्यापार नीतियों के बाबत शिकायतों को खत्म करना था।

    वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि “अगर अमेरिका के कदम को अमल में लाया गया तो चीन को गहरा अफ़सोस होगा। इसके प्रतिकार में चीन को संभावित कदम उठाने ही होंगे।” ट्रम्प प्रशासन ने 250 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर आयात शुल्क में भी इजाफा किया था। इसके प्रतिकार में चीन ने 110 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था।

    चीनी विभागों ने अपने मुल्क में अमेरिकी कंपनियों पर निशाना साधकर पहले ही अपना प्रतिकारले लिया है। अमेरिकी कंपनियों के शिपमेंट को रेगुलेटर्स द्वारा क्लीयरेंस मिलना धीमा हो गया है। साथ ही वित्त और अन्य उद्योगों के लिए लाइसेंस काफी देरी से मिलता है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *