Sat. Apr 20th, 2024
    जापान में भूकंप

    जापान के पूर्वी प्रान्त चिबा में शनिवार को 5.1 मैग्नीट्यूड भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। जापान मेटोरॉजिकल एजेंसी के मुताबिक, यह भूकंप दिन में 3:20 मिनट पर आया था और 40 किलोमीटर गहरा था। जेएमए ने कहा कि सुनामी के बाबत कोई चेतावनी नहीं दी गयी थी।

    सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के परिणाम में संपत्ति की क्षति या हताहत की कोई तत्काल जानकारी नहीं मिली है। यह भूकंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यात्रा से कुछ वक्त पूर्व ही आया है उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प भी जापान गयी है।

    जापान में भूकंप के झटके निरंतर महसूस होते रहे हैं। साल 2011 में जापान में 9 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था और इससे भारी सूनामी आयी थी, इससे संपत्ति को काफी नुकसान हुआ है। इसे देश के इतिहास का सबसे ताकतवर भूकंप करार दिया गया था। इस भूकंप में 15000 लोगो की मृत्यु हो गयी थी और हज़ारो लोगो के जख्मी और गायब होने की खबर थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *