Sat. Apr 20th, 2024
    gursimran khamba

    गुरसिमरन खम्बा के ऊपर मीटू मूवमेंट के तहत आरोप लगाए जाने के कारण अब वह अमेज़न विडिओ स्ट्रीमिंग सर्विस में अपना शो आगे नहीं चला पाएंगे। गुरसिमरन खम्बा जो ‘आल इंडिया बकचोद’ के मालिक हैं, पर एक ग़ुमनाम व्यक्ति द्वारा शोषण के आरोप लगाए गए हैं।

    उसने गुरसिमरन पर मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं और यह भी कहा है कि उसके साथ इन्होने जबरदस्ती करने की कोशिश की है। गुरसिमरन ने इन आरोपों को झूठ बतलाया है।

    ए आई बी ने तब से ही खम्बा को छुट्टी पर भेज दिया है। इस समय खम्बा ए आई बी द्वारा संचालित एक शो गौरमिंट बना रहे थे। यह शो अमेज़न प्राइम वीडियोज पर प्रसारित होना था।

    गौरमिंट शब्द गोवेर्मेंट का स्थानीय रूपांतरण है। अमेज़न प्राइम वीडियोज इंडिया के हेड विजय सुब्रमणियम ने कहा कि खम्बा अब इस परियोजना से बाहर हैं। ए आई बी में मीटू मूवमेंट के बाद सबसे ज़्यादा लोग निकाले गए हैं।

    तन्मय भट्ट जो इसके को-फाउंडर हैं उन्होंने भी यह कहकर समूह छोड़ दिया है कि यह जानने के बावजूद की किसी व्यक्ति पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं, मैंने उसके साथ काम किया है।

    मीटू मूवमेंट ने भारतीय मनोरंजन जगत को हिला कर रख दिया है। नेटफ्लिक्स भी इसकी चपेट से बच नहीं सका है। भारतीय मूल के पहले शो सेक्रेड गेम्स के मुख्य लेख़क के खिलाफ भी आरोप लगाए गए हैं।

    सुब्रमणियम ने कहा है कि ,”हम लोग इस परियोजना के निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं यह बहुत अच्छे से लिखा गया है। हम इसमें जान भरने के लिए उत्साहित हैं।”

    शो का नाम पहले मिनिस्ट्री रखा गया था और इसमें इरफ़ान खान मुख्य किरदार में थे पर इरफ़ान ने अपनी बिमारी की वजह से यह शो छोड़ दिया था।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *