Thu. Apr 25th, 2024

    गुजरात में हाल ही में म्युनिसिपल इलेक्शन हुए थे, जिनकी मतगणना आज चल रही है। देखा जा रहा है कि बीजेपी 6 निगमों के चुनाव के लिए चल रही मतगणना में बढ़त बना रही है। बीजेपी को यहां बहुमत मिलता दिख रहा है। अभी तक काफी सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। कुल 576 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिनमें अभी तक ज्यादातर सीटें भाजपा के हिस्से में आई है।

    गुजरात के निकाय चुनावों में कई सीटों पर अभी मतगणना जारी है। संभव है कि जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। यह पता चल जाएगा कि कौन इन चुनावों को जीतता है। वहीं इसके अलावा कांग्रेस भी अब तक कुछ सीटों पर जीत दर्ज करा चुकी है। शुरुआती रुझानों को देख कर लग रहा है कि बीजेपी यहां बाजी मार सकती है। ये चुनाव सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा, जामनगर, राजकोट और भावनगर के निकायों में हुए थे। कुल 2276 उम्मीदवारों ने इन चुनावों में अपनी किस्मत आजमाई है।

    ये चुनाव बीते रविवार को हुए थे। जिन भी निगमों में यह चुनाव हुए हैं इनमें पहले भी भाजपा का ही शासन था और अभी भी भाजपा ने ही बढ़त बनाई हुई है। भाजपा 341 और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है। इन इलाकों में 46.1 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सबसे कम मतदान अहमदाबाद व सबसे अधिक मतदान जामनगर के लोगों ने किया।

    यहां स्थिति साफ होती दिख रही है कि भाजपा यहां बढ़त बना सकती है। हालांकि भाजपा इन सीटों पर पहले से ही शासन कर रही है और गुजरात में भी भाजपा की सरकार है। यह देखा जाता है कि निकाय चुनावों में अक्सर जो सरकार केंद्र या राज्य में होती है उसी के जीतने की संभावना देखी जाती है, तो कुल मिलाकर बीजेपी के गुजरात में बाजी मारने के पूरे आसार हैं।

    इन निकाय चुनावों में बीजेपी व कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी शामिल है, लेकिन अभी तक आम आदमी पार्टी के किसी भी प्रत्याशी ने सूरत के अलावा कहीं और जीत दर्ज नहीं की है। आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी तंज़ किया है।

    बीजेपी की बढ़त को इस तरह से भी देखा जा रहा है कि कृषि कानूनों का देश के सभी किसानों पर एक समान प्रभाव नहीं पड़ा है। कुछ समय पहले पंजाब में हुए निकाय चुनावों में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा था। इसके बाद कांग्रेस का कहना था कि इस तरह से पंजाब की जनता ने दिखा दिया है कि केंद्र द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को देश के किसान और पंजाब ने पूरी तरह से नकार दिया है। लेकिन गुजरात के निकाय चुनाव में बीजेपी का जीतना इसके बिल्कुल विपरीत इशारा कर रहा है।

    गुजरात में पहली बार आम आदमी पार्टी की एंट्री के लिए अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके गुजरात के लोगों को एक नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए बधाई दी है। हालांकि सूरत के अलावा बाकी किसी भी जगह आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है और बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस भी अच्छी खासी टक्कर बीजेपी को दे रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *