Tue. Apr 23rd, 2024

    खेसारी लाल यादव भोजपुरी अभिनेता, मॉडल और गायक हैं। खेसारी ने भोजपुरी फिल्मो में अभिनय करके बहुत लोकप्रियता कमाई है और साथ ही उन्हें उनके द्वारा गाए गए गानों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने भोजपुरी एल्बम ‘बलमा बवाली’, ‘तेरी कसम’, ‘भोले भोले बोली’, ‘दिल में राहिले’ जैसे मशहूर गानों को गाया है।

    उन्हें हाल फिलहाल में कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में देखा जा रहा हैं। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री द्वारा प्रवेश किया है। उनके फैंस उन्हें इस शो में देख कर बहुत खुश हैं और साथ ही उन्हें बहुत प्यार भी दे रहे हैं।

    खेसारी लाल यादव का प्रारंभिक जीवन

    खेसारी लाल यादव का जन्म 15 मार्च 1986 को रसूलपुर, बिहार में हुआ था। खेसारी वैसे छपरा, बिहार के रहने वाले हैं। खेसारी के पिता का नाम ‘मंगरु लाल यादव’ है। खेसारी के परिवार की ज़्यादा जानकारी अभी तक किसी के पास मौजूद नहीं है। खेसारी लाल यादव ने एक बार बताया था की उनके पीता ने उन्हें एक बार घर से बाहर निकाल दिया था क्युकी उन्होंने घर से 10 रूपए चुराए थे।

    खेसारी ने अपने व्यवसाय जीवन के शुरुआती दौर में शादियों में जाकर गाना गाया था और डांस किया था। उन्होंने अपने परिवार को पालने के लिए एक समय पर लिट्टी चोखा भी बेचना शुरू किया था। उन्होंने अपने व्यवसाय की असल शुरुआत साल 2011 में की थी।

    खेसारी लाल यादव का व्यवसायिक जीवन

    खेसारी लाल यादव ने अपने व्यवसाय के शुरुआती दौर में एक मॉडल के रूप में शुरुआत की थी। उन्होंने अपने मॉडलिंग के करियर में काफी संघर्ष किया था और उसी के साथ उन्होंने गाना गाना भी शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया था की, उन्हें शुरू शुरू में शादियों में जाकर डांस करना और गाना गाना पड़ता था।

    अपने मॉडलिंग के करियर में सफलता पाने के बाद उन्होंने साल 2011 में भोजपुरी फिल्मो में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। खेसारी ने सबसे पहले भोजपुरी फिल्म ‘सजन चले ससुराल’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में इन्होने ‘सजन’ का किरदार दर्शाया था। इसी के साथ उनकी अगली फिल्म ‘जान तेरे नाम’ थी। यह फिल्म साल 2012 में दर्शको के बीच पेश की गई थी। इसी साल खेसारी को 4 और फिल्मो में अभिनय करते हुए देखा गया था।

    फिल्मो के नाम ‘दिल ले गई ओढनिया वाली’, ‘देवरा पर मनवा डोले’, ‘नागिन’ और ‘लहू के दो रंग’ थे। इन सभी फिल्मो में अभिनय करने के बाद खेसारी भोजपुरी फिल्मो के जाने माने अभिनेता होने लगे थे। अगले ही साल यानी 2013 में खेसारी लाल यादव ने लगातार 10 फिल्मो में अलग अलग किरदारों को दर्शाया था। इनमे से कुछ फिल्मो के नाम ‘सपूत’, ‘दूध का क़र्ज़’, ‘संसार’, ‘तेरी कसम’ थे जो की काफी हिट हुए थे।

    साल 2014 के आते आते खेसारी लाल यादव युवा लड़के लड़कियों के बीच काफी प्रसिद्ध हो रहे थे। 2014 में खेसारी लाल को कुल 11 फिल्मो में देखा गया था। इन फिल्मो में से कुछ के नाम ‘बेताब’, ‘प्रतिज्ञा 2’, ‘जानेमन’, ‘खून भरी मांघ’, ‘हथकड़ी’ थे। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘लाडला’ में अभिनय किया था जिसमे उन्होंने ‘खेसारी’ नाम का ही किरदार अभिनय किया था। साल 2015 में उन्होंने फिल्म ‘लठखोर’ से साल की शुरुआत की थी।

    उस साल खेसारी लाल यादव को फिल्म ‘साथिया’, ‘तू मेरा हीरो’, ‘बंधन’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘हीरो नंबर 1’ जैसी फिल्मो में देखा गया था। उस साल की खेसारी की आखरी फिल्म का नाम ‘खेसारी के प्रेम रोग’ था। साल 2016 में, खेसारी ने नए साल में नए फिल्मो के साथ अपना सफर शुरू किया था। उन्होंने फिल्म ‘ज्वाला’ के साथ उस साल की शुरुआत की थी। उस साल उन्होंने 6 फिल्मो में अभिनय किया था।

    फिल्मो के नाम ‘दिलवाला’, ‘खिलाडी’, ‘दबंग आशिक़’, ‘होगी प्यार की जीत’ इत्यादि थे। साल 2017 में उन्होंने फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ में ‘राजा’ के किरदार के साथ साल की शुरुआत की थी। उसके बाद उसी साल उन्होंने ‘हम हैं हिंदुस्तानी’, ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’, ‘मुक़द्दर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया था। साल 2018 के आते आते उन्होंने कुल 49 भोजपुरी फिल्मो में अभिनय कर लिया था।

    2018 में खेसारी लाल यादव ने फिल्म ‘दीवानापन’ के साथ शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक बार फिर ‘राजा’ का किरदार दर्शाया था। इसके बाद उन्होंने ‘डमरू’ में ‘भोला’ का किरदार, ‘राजाजानि’ में एक बार फिर ‘राजा’ नाम का किरदार, ‘बालम जी लव यू’ में ‘राजू’ का किरदार अभिनय किया था। उन्होंने उस साल कुल 8 फिल्मो में अभिनय किया था। 2019 में उन्होंने ‘कुली नंबर 1’ और ‘बाग़ी- एक यौद्धा’ में अभिनय किया था।

    इसी साल उन्होंने लगभग और 3 फिल्मो में अभिनय किया था जो की रिलीज़ होनीबाकी हैं। अभिनय के अलावा उनके गायक के व्यवसाय की बात करें तो, उन्होंने ‘पियावा गए रे हमार सऊदी रे भउजी’, ‘सैया अरब गइले ना’, ‘सैया आईब की ना आईब’, ‘लेहेंगा में मीटर’ और ‘प्यार मांगे लुंगी बिछाके’ जैसे हिट गानों को भी गाया है। 2019 में खेसारी लाल यादव को कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13 सीजन में देखा जा रहा है, जहाँ उन्होंने वाइल्डकार्ड एंट्री द्वारा बिग बॉस के घर के अंदर प्रवेश किया है।

    खेसारी लाल यादव द्वारा अभिनय किए गए भोजपुरी फिल्म और उनके किरदार

    • 2011, फिल्म ‘सजन चले ससुराल’ में ‘सजन’ का किरदार।
    • 2012, फिल्म ‘जान तेरे नाम’ में अभिनय किया था।
    • 2012, फिल्म ‘दिल ले गई ओढ़निया वाली’ में ‘खेसारी लाल यादव’ का किरदार।
    • 2012, फिल्म ‘देवरा पर मन डोले’ में अभिनय किया था।
    • 2012, फिल्म ‘नागिन’ में अभिनय किया था।
    • 2012, फिल्म ‘लाहू के दो रंग’ में अभिनय किया था।
    • 2013, फिल्म ‘हवा में उड़ता जाए मेरा लाल दुपट्टा मलमल का’ में अभिनय किया था।
    • 2013, फिल्म ‘सपूत’ में अभिनय किया था।
    • 2013, फिल्म ‘दुध का कर्ज’ में अभिनय किया था।
    • 2013, फिल्म ‘प्यार झुकता नहीं’ में ‘किशन’ का किरदार।
    • 2013, फिल्म ‘प्यार कउनो खेल ना है’ में अभिनय किया था।
    • 2013, फिल्म ‘ऐ बालमा बिहारवाला’ में अभिनय किया था।
    • 2013, फिल्म ‘संसार’ में अभिनय किया था।
    • 2013, फिल्म ‘तेरी कसम’ में अभिनय किया था।
    • 2013, फिल्म ‘कच्छे धागे’ में ‘गोपाल’ का किरदार।
    • 2013, फिल्म ‘छपरा एक्सप्रेस’ में अभिनय किया था।
    • 2014, फिल्म ‘बेताब’ में अभिनय किया था।
    • 2014, फिल्म ‘प्रतिज्ञा 2’ में अभिनय किया था।
    • 2014, फिल्म ‘शोला शबनम’ में अभिनय किया था।
    • 2014, फिल्म ‘चारो की सौगंध’ में अभिनय।
    • 2014,  फिल्म ‘तेरे नाम’ में अभिनय किया था।
    • 2014, फिल्म ‘जानेमन’ में ‘प्रेम’ का किरदार।
    • 2014, फिल्म ‘खून भरी मांघ’ में अभिनय किया था।
    • 2014, फिल्म ‘लहू पुकारेला’ में अभिनय किया था।
    • 2014, फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में अभिनय किया था।
    • 2014, फिल्म ‘हथकड़ी’ में अभिनय किया था।
    • 2014, फिल्म ‘लाडला’ में अभिनय किया था।
    • 2015, फिल्म ‘साथिया’ में अभिनय किया था।
    • 2015, फिल्म ‘तू मेरा हीरो’ में अभिनय किया था।
    • 2015, फिल्म ‘बंधन’ में ‘सूरज’ का किरदार।
    • 2015, फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ में अभिनय किया था।
    • 2015, फिल्म ‘इन्तेक़ाम’ में अभिनय किया था।
    • 2015, फिल्म ‘जानम’ में अभिनय किया था।
    • 2015, फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ में अभिनय किया था।
    • 2015, फिल्म ‘खेसारी के प्रेम रोग’ में अभिनय किया था।
    • 2016, फिल्म ‘ज्वाला’ में ‘दीपक’ और ‘ज्वाला’ का किरदार।
    • 2016, फिल्म ‘सजन चले ससुराल 2’ में ‘सजन’ का किरदार।
    • 2016, फिल्म ‘दिलवाला’ में अभिनय किया था।
    • 2016, फिल्म ‘दबंग आशिक’ में अभिनय किया था।
    • 2016, फिल्म ‘ख़िलाड़ी खेसारी’ में अभिनय किया था।
    • 2016, फिल्म ‘होगी प्यार की जीत’ में अभिनय किया था।
    • 2017, फिल्म ‘मेहँदी लगा के रखना’ में अभिनय किया था।
    • 2017, फिल्म ‘आतंकवादी’ में अभिनय किया था।
    • 2017, फिल्म ‘जिला चंपारण’ में अभिनय किया था।
    • 2017, फिल्म ‘हम है हिंदुस्तानी’ में अभिनय किया था।
    • 2017, फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ में ‘राजा’ का किरदार।
    • 2017, फिल्म ‘मुकद्दर’ में अभिनय किया था।
    • 2017, फिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की’ में अभिनय किया था।
    • 2018, फिल्म ‘दीवानापन’ में ‘राजा’ का किरदार।
    • 2018, फिल्म ‘डमरू’ में अभिनय किया था
    • 2018, फिल्म ‘राजाजानी’ में ‘राजा’ का किरदार।
    • 2018, फिल्म ‘दुल्हन गंगा पार की’ में ‘कृष्णा’ का किरदार।
    • 2018, फिल्म ‘संघर्ष’ में ‘कन्हैया’ का किरदार।
    • 2018, फिल्म ‘बालम जी लव यू’ में ‘राजू’ का किरदार।
    • 2018, फिल्म ‘नागदेव’ में अभिनय किया था।
    • 2018, फिल्म ‘दबंग सरकार’ में ‘वीर प्रताप सिंह’ का किरदार।
    • 2019, फिल्म ‘कुली नंबर 1’ में अभिनय किया था।
    • 2019, फिल्म ‘बाग़ी- एक योद्धा’ में अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2016, ‘भोजपुरी सिने अवार्ड्स’ में ‘बेस्ट पॉपुलर एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017 में ‘यूपी रतन अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया था।
    • 2018, ‘भोजपुरी सिने अवार्ड्स’ में फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019 ‘भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स’ में फिल्म ‘संघर्ष’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर (पुरुष)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘सबरंग अवार्ड्स’ में फिल्म ‘संघर्ष’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर (पुरुष)’ का अवार्ड मिला था।

    खेसारी लाल यादव का निजी जीवन

    खेसारी लाल यादव के लव लाइफ की बात करे तो उनका नाम अभिनेत्री ‘काजल राघवानी’ के साथ सुना था। खेसारी एक शादीशुदा व्यक्ति हैं और उनकी पत्नी का नाम ‘चंदा देवी’ है। खेसारी के 3 बच्चे हैं इनमे से एक बेटी है और 2 बेटे हैं। बेटी का नाम ‘कृति यादव’ है और बेटों का नाम ‘युगराज यादव’ और ‘ऋषब यादव’ है।

    खेसारी लाल यादव का नाम एक बार कंट्रोवर्सी में भी सुना गया था जब उन्होंने कहा था की भोजपुरी फिल्मो में वो नहीं होते तो यहाँ की एक भी फिल्म नहीं चलती। उन्होंने अपने साथ अभिनेता ‘पवन सिंह’ और ‘दिनेश लाल यादव’ का भी नाम लिया था। इस बात पर बोजपुरी इंडस्ट्री के सभी कलाकारों ने और साथ ही मीडिया ने उनके इस बात की बहुत निंदा की थी। खेसारी फिलहाल बिग बॉस के घर में दिखाई दे रहे हैं।

    उनकी लोकप्रियता जनता के बीच बहुत है और इसलिए वो एक स्ट्रांग कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *