Fri. Apr 19th, 2024
    ऑप्टिकल माऊस optical mouse in hindi

    विषय-सूचि

    ऑप्टिकल माऊस की परिभाषा (optical mouse definition in hindi)

    परिभाषा – ऑप्टिकल माऊस एक कम्प्युटर माऊस (computer mouse) है जो की लाइट सोर्स को इस्तेमाल करता है।

    जैसे की लाइट एमिटिंग डायोड (LED) और एक लाइट डिटेक्टर जो की एक फोटोडायोड है, वह इसके चलते ही सतह पर दर्शाता है की यह माऊस सही से चल रहा है। ऑप्टिकल माऊस ने पुराने डिज़ाइन वाले माऊस का चाल चलन बिलकुल बंद कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: ऑप्टिकल फाइबर क्या है?

    पहले के ऑप्टिकल माऊस, माऊस पैड की सतह पर चलते थे पर अब वाले ऑप्टिकल माऊस पारदर्शीक सतह पर चलते है जो की बिलकुल पन्नो की तरह होती है।

    मैकनिकल माऊस (mechanical mouse in hindi)

    इन्हे हम ऑप्टिकल माऊस नहीं कह सकते हैं। ज़्यादातर मैकनिकल माऊस इस माऊस की चलने की क्षमता को एलईडी और फोटोडायोड की मदद से देख पाते हैं।

    ऑप्टिकल माऊस का जो अंतर है वह यह नहीं है की ये ओपटिक्स का इस्तेमाल करता है बल्कि यह है की यह माऊस के चलने को बता नहीं पता।

    ऑप्टिकल माऊस का इतिहास (history of optical mouse in hindi)

    पहले दो ऑप्टिकल माऊस दिसम्बर 1980 में दो आविष्कारक द्वारा बनाया गया था जिनका डिज़ाइन काफी अलग था। इनमे से एक एमआईटी के स्टीव किर्स्च और माऊस सिस्टम कोरपोरेशन द्वारा बनाया गया था।

    इसमे उन्होने इंफ्रारेड एलईडी और इंफ्रारेड सेन्सर की मदद से ग्रिड लाइनों को धातु की सतह पर दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया था। कुछ सीपीयू की एल्गॉरिथ्म जो थी वह माऊस की गति और दिशा निर्देश बताने का काम करती थी।

    दूसरी तरह का जो माऊस था वह ज़िरॉक्स के रिचर्ड एफ लियोन ने 16 पिक्सल के इमेज सेन्सर और मोशन डीटेकशन चिप की मदद से बनाया था।

    स्टीव और रिचर्ड इन दोनों के ही बनाए हुए माऊस एक दूसरे से काफी अलग थे। दोनों माऊस अलग अलग तरह के x-y कौर्डिनेट सिस्टम पर काम करते थे।

    नए ऑप्टिकल माऊस (new optical mouses in hindi)

    जो नए तरह के ऑप्टिकल माऊस होते हैं वह अप्टोएलेक्ट्रोनिक सेन्सर की मदद से काम करते हैं जिससे की सतह पर वह बेहतर तरीके से काम कर पाये। यह बेहतर तरीके की इमेज प्रोसेसिंग चिप्स इस्तेमाल करते हैं जिससे की यह माऊस के चलने की गति को आसानी से देख पाएँ। बिना सतह के चलने वाला ऑप्टिकल माऊस ज़िरॉक्स के स्टीफन बी जैकसन द्वारा बनाया गया था।

    पहला जो ऑप्टिकल कम्प्युटर माऊस था वह माइक्रोसॉफ़्ट का इंटेलली माऊस था जो की इंटेलली आइ और इंटेलली माऊस एक्सप्लोरर द्वारा 1999 में एचपी की तकनीकी मदद से निकाला गया था।

    आने वाले समय में काफी कंपनी इस ऑप्टिकल माऊस को बाज़ार में निकालेंगी, एचपी भी इसमे काफी काम कर रहा है। आने वाले समय में मैकनिकल माऊस बंद हो जाएंगे और सभी लोग केवल ऑप्टिकल माऊस को ही इस्तेमाल करेंगे।

    एलईडी माऊस (led mouse in hindi)

    ऑप्टिकल माऊस भी एलईडी (लाइट एमिटिंग डायोड) को इस्तेमाल करते हैं। जो ऑप्टिकल माऊस के एलईडी का रंग होता है वह बदलता रहता है।

    लाल रंग एलईडी में काफी इस्तेमाल होता है। इस तरह के माऊसो में लाल डायोड इसलिए इस्तेमाल होता है क्योंकि यह काफी सस्ती होती है। वी माऊस में नीली डायोड इस्तेमाल होती है और भी अलग अलग तरह के रंग डायोड में इस्तेमाल होते हैं।

    लेजर माऊस (laser mouse in hindi)

    लेजर माऊस एलईडी की जगह इंफ्रारेड लेजर डायोड को इस्तेमाल करते हैं। 1998 में सन माइक्रोसिस्टम ने एक लेजर माऊस निकाला था जो की सन के सर्वर और वर्क स्टेशन की मदद से निकाला गया था।

    हालांकि लेजर माऊस बाज़ार में 2004 तक अच्छे से नहीं आ पाया था। फिर 2004 में लॉजीटेक के पॉल मचिन ने अगलिएंट टेक्नालजी की मदद से MX1000 नाम का लेजर माऊस बाज़ार में निकाला।

    ऑप्टिकल और मैकनिकल माऊस मे अंतर (difference between optical and mechanical mouse in hindi)

    मैकनिकल माऊस में एक घूमने वाला व्हील होता है जो की इसे ऑप्टिकल माऊस से अलग करता है। इसलिए ऑप्टिकल माऊस में किसी मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ती पर मैकनिकल माऊस में इसकी थोड़ी जरूरत पड़ती है।

    कुछ ज्यादा क्षमता वाले माऊस होते हैं जिनमे इसको तेज चलाने की क्षमता होती है कुछ धीरे चलने वाले होते हैं उनकी क्षमता कम होती है। कुछ लेजर माऊसो की परदर्शीक सतह पर चलने की क्षमता काफी अच्छी होती है।

    2006 के बाद मैकनिकल माऊसों की बिजली लेने की क्षमता ऑप्टिकल माऊसों से कम होती है। नए तरह के ऑप्टिकल माऊस बिना सतह के काफी अच्छे से काम करते हैं और इनकी क्षमता भी अच्छी होती है। इनमे कभी कभी एलईडी की दिक्कत होती है पर लेजर माऊस में इस तरह की दिक्कत कम आती है और हम आसानी से काम कर पाते हैं।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    One thought on “ऑप्टिकल माऊस क्या है? पूरी जानकारी”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *