Fri. Mar 29th, 2024
    एमएस वर्ड में होम टैब क्या है home tab in ms word

    विषय-सूचि

    होम टैब क्या है? (home tab in ms word in hindi)

    एमएस वर्ड में होम टैब वो सारे काम करता है जो ये निर्धारित करें की अगर आपका डॉक्यूमेंट प्रिंट किया जाता है या इन्टरनेट पर डाला जाता है तो कैसा दिखेगा।

    अक्सर लोग होम टैब में एडिट का प्रयोग तो काफी करते हैं लेकिन इसके बांकी के फंक्शन को नजरअंदाज कर देते हैं जिससे कि डॉक्यूमेंट में कई जरूरी बदलाव करने के मौके चले जाते हैं।

    यहाँ हम होम टैब के अंदर आने वाले सारे आप्शन और मेनू की एक-एक कर चर्चा करेंगे और जानेंगे कि उनके क्या प्रयोग हैं।

    क्लिपबोर्ड समूह (clipboard in ms word in hindi)

    इसका प्रयोग सबसे सामान्य है क्योंकि इसमें कट, कॉपी, पेस्ट, पेस्ट स्पेशल और फॉर्मेट पेंटर आते हैं।

    (सम्बंधित लेख: वर्ड में कट, कॉपी, पेस्ट की जानकारी)

    किसी भी मटेरियल को अगर एक जगह से हटाकर दूसरी जगह डालनी हो तो कट करते हैं।

    अगर उसे मूल स्थान पर बनाये रख कर किसी और जगह डालनी हो तो कॉपी करते हैं।

    किसी कट या कॉपी की गई चीज को कहीं और हू-बी-हू डालने के लिए पेस्ट का उपयोग करते हैं।

    clipboard in ms wordअगर किसी भी टेक्स्ट, चित्र या आकृति को उसके फॉर्मेट के साथ कॉपी कर के कहीं डालनी हो तो फॉर्मेट पेंटर का प्रयोग करते हैं।अगर किसी टेक्स्ट के फॉर्मेट में बदलाव कर के कहीं चिपकाना हो तो पेस्ट स्पेशल का प्रयोग किया जाता है। (पेस्ट और पेस्ट स्पेशल में अंतर)

    फॉन्ट समूह (font in ms word in hindi)

    इसके अंदर करैक्टर के फॉन्ट के स्टाइल, रंग-रूप और दिखावट में बदलाव की सेटींग रहती है।

    ये पैराग्राफ समूह से बिलकुल अलग है क्योंकि इसमें पूरे पैराग्राफ पर नहीं बल्कि उसके अंदर के टेक्स्ट के स्टाइल बदलते हैं।font in ms wordअगर आपको अपने पेज के अंदर अक्षरों को मोटा करना हो तो उन्हें सेलेक्ट कर के B पर क्लीक करते हैं और अगर उन्हें टेढ़ा इटालिक करना हो तो I पर।

    वहीं अगर आपको टेक्स्ट की बनावट में बदलाव करना हो तो टेक्स्ट इफ़ेक्ट के अंदर जाकर कोई एक टेक्स्ट का स्टाइल चुन सकते हैं।जैसा कि आप देख सकते हैं यहाँ ढ़ेरों टेक्स्ट के स्टाइल उपलब्ध हैं और आप उनमे से कोई एक चुन सकते हैं।

    वैसे ही आप कलर बटन क्लीक कर के ड्रापडाउन मेनू में जाकर कैरेक्टर के रंगों को भी बदल सकते हैं।यहाँ मोर कलर वाले आप्शन पर क्लीक कर के आप और नये रंगों को भी जोड़ सकते हैं।

    पैराग्राफ समूह (paragraph in ms word in hindi)

    (पूरा लेख: एमएस वर्ड में पैराग्राफ फॉर्मटिंग)

    इस समूह के अंदर जो बदलाव किये जाते हैं वो पूरे पैराग्राफ पर लागू होते हैं।

    इनमे से जो प्रमुख आप्शन हैं नीचे उनकी चर्चा की गई है और उनके प्रयोग भी बताये गये हैं।

    यहाँ उपर सबसे दाहिने में जो सेक्शन होता है वो लिस्ट बनाने के लिए होता है।paragraph in ms wordआप bullet देकर लिस्ट बना सकते हैं या फिर संख्या देकर। bullet के अंदर मोर bullet वाले आप्शन में जाकर आप bullet के तह-तरह के स्टाइल में से एक चुन सकते हैं।

    स्टाइल समूह (style in ms word in hindi)

    इसके अंदर टेक्स्ट के तरह-तरह के स्टाइल होते हैं जिनमे से कोई भी आप चुन सकते हैं।

    जैसे अगर आपने लिखा है A तो उसे तरह-तरह के और भी डिजाईन में कैसे लिख सकते हैं उन सबका बना बनाया टेक्स्ट यहाँ मौजूद होता है और आप यहाँ से कोई एक सेलेक्ट कर के चुन सकते हैं।

    एडिटिंग समूह (editing in ms word in hindi)

    इसके अंदर दो प्रमुख आप्शन होते हैं, वो हैं-

    • फाइंड, और
    • रिप्लेस

    editing in ms wordफाइंड आप्शन के अंदर जाकर आप किसी भी शब्द को पूरे डॉक्यूमेंट में कीवर्ड डाल कर ढूंढ सकते हैं वहीं रिप्लेस द्वारा ढूंढें गये शब्द के बदले किसी नये शब्द को डाल सकते हैं।

    (पूरा लेख: एमएस वर्ड में फाइंड और रिप्लेस क्या है? )

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. एमएस वर्ड में रिव्यु टैब का क्या है प्रयोग?
    2. एमएस वर्ड में इन्सर्ट मेनू क्या है?
    3. एमएस वर्ड में रिफरेन्स टैब का प्रयोग क्या है?
    4. एमएस वर्ड में स्टेटस बार क्या है?
    5. एमएस वर्ड में टूलबार क्या है?
    6. एमएस वर्ड में मेनू बार क्या है?
    7. एमएस वर्ड में व्यू मेनू के प्रयोग क्या हैं?
    8. एमएस वर्ड में फाइल मेनू क्या है?
    9. एमएस वर्ड में एडिट मेनू की जानकारी
    10. एमएस वर्ड में टाइटल बार क्या है?

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *