Tue. Apr 16th, 2024
    एमएस वर्ड में हिंदी टाइपिंग hindi typing in ms word in hindi

    विषय-सूचि

    एमएस वर्ड क्या है? (what is ms word in hindi)

    एमएस वर्ड माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित गिया गया एक सॉफ्टवेर है जो आपको बृहद तरीके से एक डॉक्यूमेंट बनाने की सुविधा देता है। ”

    इसमें कई मेनू और सैकडों आप्शन होते हैं जो आपको एक डॉक्यूमेंट बनाने और उसे फॉर्मेट करने के लिए जो जो टूल चाहिए होते हैं वो सब उपलब्ध कराते हैं।

    एमएस वर्ड द्वारा आप पेज बनाकर इन्टरनेट पर भी डाल सकते हैं और प्रिंट कर के उसकी हार्ड कॉपी भी निकाल सकते हैं।

    यही नही, आपको रिज्यूमे बनाना हो या रिसर्च पेपर, एमएस वर्ड सभी तरह के बने बनाये टेम्पलेट भी उपलब्ध कराता है। एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट बनाना काफी आसान कर देता है।

    वर्ड में हिंदी में कैसे लिखें? (how to type in ms word in hindi)

    सामान्यतः एमएस वर्ड में अंग्रेजी में टाइप किया जाता है क्योंकि यही इसकी डिफ़ॉल्ट भाषा होती है लेकिन क्या आपको पता है कि आप एमएस वर्ड में हिंदी भाषा में भी लिख सकते हैं या टाइप कर सकते हैं।

    आगे हम आपको बताएंगे कि एमएस वर्ड में हिंदी में लिखने के लिए क्या करें।

    माइक्रोसॉफ्ट इंडिक लैंग्वेज इनपुट टूल (Microsoft indic language tool for hindi typing)

    एमएस वर्ड में हिंदी में टाइप करने के लिए ये एक विकल्प हो सकता है। इसके लिए निम्न प्रक्रिया को फॉलो करें:

    1. माइक्रोसॉफ्ट हिंदी में टाइप करने के लिए मुफ्त में सॉफ्टवेर उपलब्ध कराता है जिसे इनस्टॉल करना काफी आसान है।
    2. माइक्रोसॉफ्ट के डाउनलोड वाले साईट पर जाएँ और अपनी भाषा को हिंदी सेट करें।इसके बाद Install Desktop Version वाले लिंक पर क्लीक करें।
    3. पहले इसकी जांच कर लें कि आपका सिस्टम सॉफ्टवेर को सपोर्ट कर भी रहा है या नही। इसके बाद सॉफ्टवेर के अंदर सबसे नीचे लिखे आप्शन Install Now पर क्लीक करें जिसके बाद एप्लीकेशन आपके सिस्टम में आना शुरू हो जाएगा।
    4. अब थोड़ा इन्तेजार करें क्योंकि सॉफ्टवेर को इनस्टॉल होने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर ये सफलतापूर्वक इन्स्टाल हो जाता है तो आपके टास्क बार में एक लैंग्वेज बार बना देगा।indic tool for hindi typingअब लैंग्वेज बार में जाकर हिंदी भाषा को चुनें। इसके बाद आप एमएस वर्ड में हिंदी में टाइप करने में सक्षम हो जाएंगे।

    गूगल इनपुट टूल के द्वारा (google input tool for hindi typing in ms word)

    गूगल इनपुट टूल आपको एमएस वर्ड में हिंदी में लिखने में सक्षम बना देगा। इसे इन्स्टाल करने और प्रयोग में लाने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

    1. सबसे पहले अपने कंप्यूटर में Administrator वाले अकाउंट से लॉग इन करें। अब गूगल पर जाकर खोजें “Google Input Typing Tool“. इसके बाद आपको ये सॉफ्टवेर मिल जाएगा जिसे डाउनलोड कर के इन्स्टाल करें।
    2. अब अपने कंप्यूटर के कंट्रोल पैनल में जाएँ और Clock, Language and Region पर क्लीक करें। इसके बाद अगला आप्शन Region and Language पर क्लीक करें।hindi typing option in ms word
    3. उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक बॉक्स खुल जाएगा जहां आपको Keyboards and Languages टैब पर क्लीक करना है। अब Keyboards and other input languages सेक्सन के अंदर Change Keywords पर क्लीक करें।
    4. अब जो बॉक्स खुलेगा आप उसमे अपनी भाषा और उस से सम्बन्धित अन्य चीजों को सेट कर सकते हैं। अब खुले हुए विंडो या बॉक्स में Ok प्रेस करें जिसके बाद आपने जो भी सेटिंग की है वो लागू हो जाएगा।
    5. अब आप एमएस वर्ड में जाएँ और अपने कीपैड द्वारा हिंदी में लिखना शुरू करें।

    इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो उसे आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *