Fri. Apr 19th, 2024
    smartart क्या है? smartart in ms word in hindi

    विषय-सूचि

    स्मार्टआर्ट क्या है? (smartart in ms word in hindi)

    जब आप किसी चीज को टेक्स्ट की जगह दृश्य के द्वारा पेश करना चाहते हैं तो स्मार्टआर्ट का प्रयोग किया जाता है।

    स्मार्टआर्ट एक तरह का विजुअल रिप्रजेंटेशन है जो चीजों को समझने में मदद करता है क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती है जिसे लिख कर बताया या समझाया नही जा सकता है।

    उदाहरण के तौर पर आपको कुछ ऐसी चीज समझानी हो जिसके बहुत सारे प्रकार हों और फिर उनके भी ढ़ेरों प्रकार हों तो आप स्मार्टआर्ट की मदद से उसे सुंदर ढंग से दिखा सकते हैं।

    एमएस वर्ड भी आपको ऐसे ही स्मार्टआर्ट बनाने और उसको अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ने की सुविधा देता है। इसको करते कैसे हैं, ये जानने के लिए नीचे देखें।

    एमएस वर्ड में स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक कैसे जोड़ें? (add smartart graphics in ms word in hindi)

    अगर आप भी अपने एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट में स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक का प्रयोग करना चाहते हैं तो उसके लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं:

    1. अपने माउस को वहां रखें जहां पर आप स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक को जोड़ना चाहते हैं। क्योंकि आपके माउस का पॉइंटर या तीर जहां रहेगा, स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक वहीं पर जुड़ेगा।
    2.  अब Insert टैब के अंदर जाएँ जहां आपको Illustartions नामक समूह मिलेगा।smart art in ms wordवहां पर SmartArt कमांड पर क्लीक करें।
    3. अब आपके सामने एक डायलाग बॉक्स खुलेगा जिसमे बायीं तरह बहुत सारी केटेगरी की एक लिस्ट बनी होगी।smartart graphic in ms word in hindiइक्षित केटेगरी पर क्लीक करते ही उसके अंदर आने वाले सारे स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक्स दिखने लगेंगे और आप उनमे से कोई एक को चुन सकते हैं। मनपसन्द ग्राफ़िक चुनने के बाद Ok प्रेस करें।
    4. इसके बाद आपका चुना हुआ स्मार्टआर्ट ग्राफिक आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

    स्मार्टआर्ट में टेक्स्ट कैसे डालें? (add text in smartart in ms word in hindi)

    स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक को तो आपने अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ लिया लेकिन अब महत्वपूर्ण है उसमे टेक्स्ट को डालना ताकि आप जो चीज दिखाना चाह रहे हैं उसे टेक्स्ट के साथ दिखा सकें।

    इसके लिए नीचे लिखी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से अपनाएं:

    1. सबसे पहले जिस स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक में आप टेक्स्ट को जोड़ना चाहते हैं उसपर क्लीक करें। ऐसा करते ही आपके बायीं तरह एक स्मार्टआर्ट टास्क पेन खुल जाएगा।text in ms word
    2. अब आपके सामने उस टास्क पेन के दो अलग-अलग हिस्से होंगे। बायीं तरफ आपको टेक्स्ट लिखने कहा जाएगा और दायीं तरफ आप देख सकेंगे कि टेक्स्ट डालने के बाद आपका ग्राफ़िक कैसा दिखेगा। जैसे जैसे आप टेक्स्ट डालते जाएँगे, ग्राफ़िक का प्रत्येक बॉक्स टेक्स्ट के साथ अपडेट होता चला जाएगा। टेक्स्ट खुद-ब-खुद अपना आकार भी बॉक्स के हिसाब से निर्धारित कर लेता है।
    3. अगर आप नया बॉक्स चाहते हैं तो अपने कीपैड में Enter दबाएँ जिसके बाद एक नया बुलेट दिखेगा और वहां आप टेक्स्ट डाल सकते हैं। ऐसे ही आप अगर किसी बॉक्स या आकृति का इस्तेमाल ना कर रहे हों तो उसे हटा भी सकते हैं।

    नया आकार जोड़ने के लिए क्या करें? (add new shape in smartart in ms word in hindi)

    अपने स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक की बनावट बदलने के लिए उसमे नये आकार जोड़ने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं:

    • स्मार्टआर्ट ग्राफ़िक को सेलेक्ट करें और दाहिने तरफ दिख रहे Design टैब में जाएँ।
    • इसका निर्णय करें की आप नई आकृति को कहाँ जोड़ना चाहते हैं और नया आकार चुनें।add shape in smartart in ms word
    • अब Graphics समूह के अंदर Add Shape पर क्लीक करें जिसके बाद एक ड्रापडाउन मेनू दिखेगा।
    • वहां दिख रहे चार आप्शन चुने। आप जो आप्शन चुनेंगे नई आकृति वहीं पर जुड़ेगी, जैसे- उपर या नीचे।

    इस तरह से आप स्मार्टआर्ट के प्रयोग से अपने डॉक्यूमेंट को और भी सुंदर बना सकते हैं।

    इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो उसे आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    2 thoughts on “एमएस वर्ड में स्मार्टआर्ट का कैसे करें प्रयोग?”
    1. जानकारी अच्छी है यदि आप स्मार्टआर्ट टूल के बारे में और अघिक जानना चाहते है तो नीचे दिये गऐ लिंक पर क्लिक करें बहुत ही सरल व सहज रूप से आप स्मार्ट आर्ट टूल की कार्यप्रणाली जान पाऐंगें।
      https://examplbaba.blogspot.com/2020/09/smart-art-graphic-tool-in-hindi.html

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *