Wed. Apr 17th, 2024
    एमएस वर्ड में साइटेशन और बिबलियोग्राफी itation, bibliography, footnote in ms word in hindi

    विषय-सूचि

    वर्ड में साइटेशन और बिबलियोग्राफी क्या हैं? (what is citation and bibliography in ms word in hindi)

    अगर आप कोई रिसर्च पेपर लिख रहे हों तो उसमे ये देना जरूरी हो जाता है कि आपने किसी ख़ास स्टेटमेंट के लिए कहाँ से अध्ययन किया है या कोई फार्मूला, तथ्य या पहले के रिसर्च के परिणाम वगैरह जिसे आपने आधार बनाया है उसे कहाँ से लिया है।

    अगर आप कोई लेख भी लिख रहे हैं तो आपको नीचे साइटेशन डालने पड़ते हैं ताकि ये पता चले की आपकी लिखी चीजों का आधार क्या है और वो कहाँ से आया है।

    एमएस वर्ड में भी आप अपने डॉक्यूमेंट में साइटेशन या बिबलियोग्राफी को जोड़ सकते हैं ताकि वो और भी प्रमाणिक लगे।

    आगे जाने कि कैसे आपने अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में साइटेशन और बिबलियोग्राफी को जोड़ सकते हैं।

    एमएस वर्ड में साइटेशन और बिबलियोग्राफी कैसे जोड़ें? (how to add citation and bibliography in ms word in hindi)

    सबसे पहले आपको बहुत सरे उपस्थित स्टाइल में से एक चुनना होगा क्योंकि आप जो चुनेंगे उसी स्टाइल में आपके वर्ड फाइल में साइटेशन दिखेगा। उसके बाद नीचे दी गयी प्रक्रिया को अपनाएँ:-

    • अपने टेक्स्ट या डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करें जिसमे भी आप साइटेशन जोड़ना चाहते हैं। फिर रिबन के Citations & Bibliography वाले सेक्शन में जाकर Insert Citation पर क्लीक करें।
    • साइटेशन की सूचना को पूरा करने के लिए अब Add a New Source पर क्लीक करें। ऐसा करते ही आपके स्क्रीन पर एक पॉप-अप विंडो दिखेगा जिसमे आपको सोर्स की सारी जानकारी डालनी है। सोर्स टाइप चुनते समय सावधानी बरतें क्योंकि जिस तरह का सोर्स टाइप चुनेंगे उसी तरह से आपको जानकारियाँ देनी होंगी।
    • आप जितने भी सोर्स डालेंगे वो सब सेव होता चला जाता है ताकि उसे बाद में आप फिर से उपयोग में ला सकें, एडिट कर सकें या जरूरत पड़ने पर हटा भी सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको Citation and Bibliography वाले सेक्सन के अंदर जाकर Manage Sources पर क्लीक करना होगा।
    • अब जब आप सारे साइटेशन डाल देंगे तब एमएस वर्ड आपको तीन तरह के आप्शन दिखाएगा जिस से एक बिबलियोग्राफी अपने-आप बन जाएगी।

    तो इस तरह आपने जाना की कैसे आप अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में साइटेशन और बिबलियोग्राफी को जोड़ कर उसे एक विश्वसनीय और प्रमाणिक डॉक्यूमेंट बना सकते हैं।

    ये साइटेशन और बिबलियोग्राफी आपके वर्ड डॉक्यूमेंट में आ जाएँगे और उसके साथ जुड़ जाएँगे।

    इसी तरह आप इनके साथ एक फुटनोट भी जोड़ सकते हैं जिसकी प्रक्रिया आगे बताई गई है।

    एमएस वर्ड में कैसे जोड़ें फुटनोट? (add footnote in ms word in hindi)

    अध्ययन के क्षेत्र में लिखने वालों या डॉक्यूमेंट बनाने वाले लोगों को कई बार साइटेशन और बिबलियोग्राफी के साथ फुटनोट जोड़ने की भी जरूरत पडती है जिसे निम्न प्रक्रिया द्वारा पूरा किया जाता है:-

    • रिबन के अंदर References टैब में जाएं।
    • अब Insert Footnote पर क्लीक करें जिसके बाद टाइप करने के लिए एक बॉक्स खुलेगा। उसमे फुटनोट टाइप करें।
    • अब Ok दबाते ही वो फुटनोट सेव हो जाएगा और डॉक्यूमेंट में दिखने लगेगा।

    नोट- फुटनोट की जगह आपको कभी एंडनोट डालने की भी जरूरत पद सकती है जिसके लिए Insert Endnote पर क्लीक करते हैं।

    इस लेख के बारे में अपने सुझाव और सवाल आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    One thought on “एमएस वर्ड में साइटेशन, बिबलियोग्राफी और फुटनोट क्या हैं?”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *