Fri. Mar 29th, 2024
    एमएस वर्ड में बुकमार्क कैसे जोड़ें bookmark in ms word in hindi

    विषय-सूचि

    क्या है बुकमार्क? (what is bookmark in hindi)

    वैज्ञानिकों की मानें तो बुकमार्क का प्रयोग हजारों सालों से होता आ रहा है । इसे आप एक वास्तविक उदाहरण के जरिये समझ सकते हैं।

    मान लीजिये आप कोई किताब पढ़ रहे हैं और बीच में आपको किसी काम से उसे छोड़कर जाना पड़े तो आप क्या करते हैं? आप जिस भी पेज पर हैं उसमे कागज, कूट या चमड़े का बना एक बुकमार्क डाल देते हैं ताकि जब भी आप वापस लौटें तो आप किस पेज पर थे ये खोजने के लिए आपको ज्यादा मशक्क्त न करनी पड़े।

    बुकमार्क की परिभाषा (definition of bookmark in ms word in hindi)

    अब जानते हैं कि एमएस वर्ड में बुकमार्क क्या है? आप अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में किसी भी जगह पर भविष्य में वापस आना चाहते हैं और आप चाहते हैं कि तब आपको उसे खोजने में ज्यादा मेहनत ना करनी पड़े तो उस जगह पर एक बुकमार्क जोड़ देते हैं।

    वो जगह कुछ भी हो सकता है, वो आपके वर्ड का एक सेक्सन हो सकता है या कोई भी नंबर, पेज या वाक्य जिसे आप याद रखना चाहते हों।

    एमएस वर्ड में बुकमार्क कैसे जोड़ें? (add bookmark in ms word in hindi)

    अब तक आप ये तो समझ ही गए होंगे कि बुकमार्क है क्या और एमएस वर्ड में उसका क्या उपयोग है। लेकिन अब आप सोंच रहे होंगे कि बुकमार्क बनाया कैसे जाता है। एमएस वर्ड में बुकमार्क जोड़ने की प्रक्रिया बिलकुल ही सरल है जिसे आप कुछ चरणों में ही पूरा कर सकते हैं।

    स्टेप 1: सबसे पहले तो आप अपने वर्ड डॉक्यूमेंट में जिस जगह बुकमार्क जोड़ना चाहते हैं उस लोकेशन को चुनें और मार्क करें।

    स्टेप 2: इसके बाद आपको टूलबार मेनू के अंदर जाना होगा जहां पर एक ऑप्शन होगा- Insert.

    स्टेप 3: अब आपको यहां पर बुकमार्क का ऑप्शन दिखेगा जिसपे क्लीक करने के बाद एक नया विंडो खुल जाएगा जहां आपको अपना नया बुकमार्क सेट करना है।

    स्टेप 4: यहां आपको इस बुकमार्क को एक नाम देने को कहा जाएगा ताकि बाद में जब आप इसे खोजना चाहें तो इसी नाम द्वारा आसानी से खोज सकें। आप लोकेशन के हिसाब संबंधित कोई भी नाम इस बुकमार्क को दे सकते हैं।

    स्टेप 5: बुकमार्क को नाम देने के बाद अब आप Add पर क्लीक करें और आपका बुकमार्क तैयार है।

    वर्ड में बुकमार्क कैसे हटाएँ? (remove bookmark in ms word in hindi)

    अपने वर्ड डॉक्यूमेंट से किसी भी बुकमार्क को हटाने के लिए आपको Insert > Bookmark में जाना होगा जिसके बाद नाम या लोकेशन के हिसाब से आपके सारे बुकमार्क की एक लिस्ट खुल जाएगी।

    इसमे से आप जिसको भी हटाना चाहें उसपर क्लीक कर के Delete ऑप्शन को दबा सकते हैं जिसके बाद वो बुकमार्क वहां से हट जाएगा।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो उसे नीचे कमेंट में लिखें।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *