Wed. Apr 17th, 2024
    एमएस वर्ड डॉक्यूमेंट में क्लिपआर्ट clipart in ms word in hindi

    विषय-सूचि

    वर्ड में क्लिपआर्ट क्या है? (what is clipart in ms word in hindi)

    एमएस वर्ड आपको अपने डॉक्यूमेंट में क्लिपआर्ट जोड़ने की सुविधा देता है।

    क्लिपआर्ट ग्राफ़िक्स की मदद से बनाये गये चित्रों का एक लाइब्रेरी होता है जिसमे आप ढेर सारे ऐसे चित्रों के समूह को देख सकतें हैं और अपने फाइल में उनका प्रयोग कर सकते हैं।

    वो चित्र केटेगरी में सम्मिलित होते हैं जैसे कि प्रकृति से सम्बन्धित, लोगों से सम्बन्धित इत्यादि तरह के।

    माइक्रोसॉफ्ट के पिछले सारे वर्जन में क्लिपआर्ट का बहुत उपयोग होता रहा है लेकिन अब नये वाले वर्जन में क्लिपआर्ट की जगह बिंग चित्रों को डाल दिया गया है।

    लेकिन फिर भी, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड आपको अपने डॉक्यूमेंट में क्लिपआर्ट जोड़ने की सुविधा देता है जिसकी पूरी प्रक्रिया हम नीचे समझेंगे।

    एमएस वर्ड में कैसे करें क्लिपआर्ट का प्रयोग? (use of clipart in ms word in hindi)

    एमएस वर्ड के नये वाले वर्जन में क्लिपआर्ट के प्रयोग की प्रक्रिया समझने के लिए निम्नलिखित चरणों को समझें और उन्हें फॉलो करें:-

    1. Insert पर क्लीक करें जिसके बाद एक आप्शन आयेगा Online Pictures, उसमे जाएँ।
    2. अब आपके सामने एक लिखने वाला क्षेत्र खुल जाएगा जिसमे आपसे पूछा जाएगा की आप किस तरह के चित्र को अपने डॉक्यूमेंट में जोड़ना चाहते हैं।जैसे उदाहरण के तौर पर अगर आप गुलाब के फूलों के चित्र वाले क्लिपआर्ट को लेना चाहते हैं तो उसी से सम्बन्धित कीवर्ड डालें जैसे कि- Flowers Roses.
    3. अब आप यहाँ पर अपनी खोज को कटेगरी के अनुसार छान सकते हैं जैसे कि आपको लाइन ड्राइंग चाहिए या क्लिपआर्ट या कोई असली फोटो। यहाँ अगर क्लिपआर्ट चाहिए तो टाइप वाले ड्रापडाउन मेनू में से क्लिपआर्ट पर क्लीक करें।
    4. अब आपके सामने आपके खोज से सम्बन्धित बहुत सारे चित्र खुल जाएंगे जिनमे से किसी पर भी आप सेलेक्ट कर के चुन सकते हैं।यहाँ आप रंग और लेआउट वाले ड्रापडाउन मेनू में जाकर अपने खोज को और भी पर्सनलाइज़ कर सकते हैं।
    5. अब जिस भी चित्र को आपने चुना है उसके नीचे Insert का आप्शन आ जाएगा जिसपर क्लीक करते ही आपके द्वारा चुना गया क्लिपआर्ट आपके डॉक्यूमेंट में जुड़ जाएगा।

    चित्र चुनते समय कॉपीराईट का ध्यान रखें। आप अपने एमएस वर्ड में अलग से PICkIt नामक चित्र लाइब्रेरी भी डाउनलोड कर सकते हैं जो कि मुफ्त में बिना कॉपीराईट वाले चित्र चुनने में सहायता करता है।

    इस तह क्लिपआर्ट आपके डॉक्यूमेंट को और भी खूबसूरत बनाता है।

    इस लेख के बारे में यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By अनुपम कुमार सिंह

    बीआईटी मेसरा, रांची से कंप्यूटर साइंस और टेक्लॉनजी में स्नातक। गाँधी कि कर्मभूमि चम्पारण से हूँ। समसामयिकी पर कड़ी नजर और इतिहास से ख़ास लगाव। भारत के राजनितिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक इतिहास में दिलचस्पी ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *