Thu. Apr 18th, 2024
    आइकिया

    स्वीडन की बड़ी फर्नीचर विक्रेता कंपनी आइकिया अब मुंबई में अपना व्यवसाय शुरू करने जा रही है, इसके चलते वो 10 हज़ार नौकरियों का उत्पादन करेगी।

    मालूम हो कि आइकिया ने मुंबई मे अपना व्यवसाय शुरू करने का इरादा बना है, इसके लिए आइकिया बड़े पैमाने पर अपना स्टोर खोलेगी। आइकिया ने इसके लिए 2019 तक का लक्ष्य रखा है।

    आइकिया द्वारा महाराष्ट्र में खोली जा जाने वाली कुल 10 हज़ार नौकरियों में 5 हज़ार नौकरियाँ प्रत्यक्ष व 5 हज़ार नौकरियां अप्रत्यक्ष होंगी।

    फिलहाल कंपनी ने इसके लिए एक बयान रिलीज करते हुए कहा है कि “कंपनी जल्द ही नवी मुंबई में बड़ा स्टोर खोल सकती है। इसके लिए कंपनी विभिन्न सेवाओं के लिए अपने साथ 15 सौ प्रत्यक्ष सहकर्मी व 15 सौ अप्रत्यक्ष सहकर्मी रखेगी।”

    गौरतलब है कि कंपनी ने अपने स्टाफ में कुल 50 प्रतिशत महिलाओं को स्थान देने का मन बनाया है। इसी के चलते आइकिया ने बयान देते हुए कहा है कि “हम प्रतिभावान लोगों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।”

    मालूम हो कि आइकिया अपने कर्मचारियों का ख्याल रखने के लिए भी जानी जाती है। आइकिया अपने कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश व पेंशन जैसे मूल सुविधाएं भी उपलब्ध करती है।

    आइकिया ने भारत के बाज़ार में पहले ही दस्तक दे दी थी। आइकिया ने सबसे पहले अपना स्टोर हैदराबाद में खोला था। इसी के साथ आइकिया अब बेंगलुरु में भी अपना स्टोर खोलने की योजना बना रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *