Mon. May 20th, 2024
अर्जुन कपूर को चूमती नजर आई मलाइका अरोड़ा, लोगो से मिली मिश्रित प्रतिक्रिया

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता शुरुआत से ही सुर्खियां का शिकार रहा है। दोनों में उम्र का बहुत फासला है, इसलिए सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की बहुत ट्रॉल्लिंग होती है। हाल ही में, नए साल के अवसर पर जब मलाइका ने अर्जुन के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा की तो, तब भी मजाक उड़ाने वालो का सिलसिला एक बार शुरू हुआ तो थमा ही नहीं।

छैया छैया गर्ल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमे वह अर्जुन के गाल पर किस करती दिख रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-“सूरज, तारा, रौशनी, ख़ुशी….2020।” हालांकि, जितने उत्साह से उन्होंने ये तस्वीर साझा की थी, उतने उत्साह से लोगो ने ली नहीं। जैसी तस्वीर पोस्ट की गयी, वैसे ही ट्रोल करने वालो ने अपना काम भी शुरू कर दिया।
एक ने लिखा-“अर्जुन कपूर तुमने विवेक ओबेरॉय के करियर से कुछ नहीं सीखा, है न?” तो अन्य ने लिखा-“तलाक की वजह।” वही किसी ने लिखा-“ये बेटा, तारा और रौशनी है।” तो एक ने यह कह दिया-“आंटी के साथ बच्चा।” हालांकि, कुछ प्रशंसक ऐसे भी थे जिन्होंने इस जोड़ी की सराहना की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। एक ने कहा कि दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है, तो किसी ने बोला कि दोनों को जल्द शादी कर लेनी चाहिए।

कुछ समय पहले, दोनों को मिलकर क्रिसमस मनाते देखा गया था। और मलाइका ने नये साल पर जो ग्रुप के साथ एक तस्वीर साझा की है, उसमे भी उनके साथ अर्जुन नजर आ रहे हैं। दोनों ने पिछले साल अर्जुन के जन्मदिन पर अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगाईं थी। तब से दोनों अक्सर एक-दुसरे के साथ तसवीरें साझा करते रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/B6xZGbEBJTg/?utm_source=ig_web_copy_link

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *