अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ का दूसरा ट्रेलर अभी हाल ही में रिलीज़ किया गया। यह फिल्म अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा, अनिल कपूर , इलीना डी’ क्रूज़ और अथिया शेट्टी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। यह कहानी  में भी चाचा और भतीजा का किरदार निभा रहे, अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के इर्द गिर्द घूमती है।

अर्जुन कपूर ने फिल्म का दूसरा पोस्टर ट्वीट करके साझा।

इस 2.39 सेकण्ड्स के ट्रेलर में अनिल कपूर का हासिये किरदार नज़र आ रहा है। फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल, चरणवीर और करणवीर में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। चरणवीर और करणवीर दोनों अनिल कपूर के भतीजों की भूमिका में दिखाई देंगे। जहाँ, चरणवीर एक अनाड़ी है, वही करणवीर  घरवालों के लाड प्यार से बिगाड़ा एक कुपुत्र है।

यह फिल्म 28 जुलाई, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।