Fri. Mar 29th, 2024
    ajay-maken-sheila-dikshit

    लोकसभा चुनाव से कुछ महीनो पहले ही अजय माकन ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफ़ा दे दिया है। इससे पहले कि इस्तीफे के बारे में कोई अटकलें लगती उन्होंने कुढ़ ही इसके लिए पाने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने माकन के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

    इस्तीफ़ा देने के बाद माकन ने ट्विटर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मीडिया, और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी का धन्यवाद किया।

    2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की बुरी पराजय के बाद अरविंदर सिंह लवली से लेकर दिल्ली कांग्रेस की कमान माकन को सौंपी गई थी।

    आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ संभावित गठबंधन की बात को माकन हमेशा नकारते रहे। माकन नहीं चाहते थे कि पार्टी लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन करे। अचानक उनके इस्तीफे के बाद एक बार फिर से कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट दिल्ली के सियासी गलियारों में तैरने लगी है।

    एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता एच एस फुल्का ने भी अपनी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था। फुल्का भी कांग्रेस और आप के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों से बहुत नाराज थे और गठबंधन की सूरत में सार्वजनिक तौर पर पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी।

    एक के बाद एक दोनों पार्टियों से इस्तीफे की खबर से दिल्ली में नयी सियासी खिचड़ी पकडे ना अंदेशा जताया जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार ऐसे में जब चुनाव सर पर हैं नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शीला दीक्षित के नाम पर सहमती बन सकती है। शीला वैसे भी पहले ही कह चुकी है कि अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन का फैसला करता है तो वो फैसले का सम्मान करेंगी।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *