Fri. Mar 29th, 2024
    मारियाना ट्रेंच mariana trench in hindi

    विषय-सूचि

    मारियाना ट्रेंच क्या है? (what is mariana trench in hindi?)

    मारियाना ट्रेंच (mariana trench) दुनिया का सबसे गहरा समुद्री खाई है जो प्रशांत महासागर में स्थित है एवं अर्धचन्द्राकार में है। यह महासागर के पश्चिमी भाग मैरियना द्वीप के पास मौजूद है।

    समुद्री खाई के आसपास वाला वातावरण अपने अद्वितीय वातावरण के लिए जाना जाता है। इस खाई में विश्व के कई सबसे गहरे माने जाने वाले बिंदु पाए गए हैं।

    इस खाई के सतह पर छिद्रों से कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड निकलते रहते हैं। यहाँ मिट्टी के कई सक्रिय ज्वालामुखी पाए गए हैं।

    इस खाई के अंदर का दबाव समुद्री सतह के दबाव के मुकाबले 1000 गुना ज्यादा है। इस हालात में भी यहाँ कई प्रकार के जीव जंतुओं का वास है।

    मारियाना ट्रेंच की कुछ महत्वपूर्ण जगह (Few Important Points of Mariana Trench in Hindi)

    mariana trench map
    मारियाना ट्रेंच का नक्शा
    • चैलेंजर डीप, जो इस खाई के दक्षिणी भाग में स्थित है, दुनिया का सबसे गहरा स्थान है।
    • दुनिया का दूसरा सबसे गहरा स्थान भी यहीं पर है।
    • Eifuku submarine ज्वालामुखी एक ऐसा ज्वालामुखी है जो चिमनी के समानांतर कार्यरत है एवं तरल कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है। जब यह सक्रिय होता है तो इसका तापमान 103॰ सेल्सियस रहता है।
    • यहाँ एक अन्य सक्रिय ज्वालामुखी है – Daikoku submarine ज्वालामुखी। इसपर शोध करते वक्त वैज्ञानिकों ने पाया कि इस ज्वालामुखी में समुद्र तल के 1345 फिट नीचे जमे हुए अवस्था में सल्फर डाइऑक्साइड था, ऐसा पृथ्वी पर पहले कभी नहीं देखा गया था।

    मारियाना ट्रेंच की गहराई (depth of mariana trench in hindi)

    • चैलेंजर डीप, जो इस खाई के दक्षिणी भाग में स्थित है, दुनिया का सबसे गहरा स्थान है। इसकी गहराई इतनी है कि आजतक इसका असली माप नहीं निकला जा सका है। आधुनिक उपकरणों के आधार पर इसका माप 36,090 फिट लिया गया था।
    • दुनिया का दूसरा सबसे गहरा स्थान भी यहीं पर है। सिरेना डीप जो चैलेंजर डीप से लगभग 200 किमी दूर है, वह 35,462 फिट गहरा है।

    मैरीयाना ट्रेंच – संरक्षित भूमि (Protector’s Land)

    ट्रेंच 2542 किमी लम्बा है और 69 किमी चौरा है। यह Guam जगह में मैरियाना द्वीप के पास स्थित है जो संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा शासित है, अतः यह उसी देश के अंतर्गत आता है।

    मैरियाना द्वीप एवं मैरियाना ट्रेंच के आसपास 506,000 स्क्वायर किलोमीटर का क्षेत्रफल संरक्षित समुद्री भाग (प्रोटेक्टेड मरीन रिज़र्व) है। इस भाग में पानी के नीचे पाए जाने वाले 21 सक्रिय ज्वालामुखी भी हैं।

    मैरियाना ट्रेंच का निर्माण कैसे हुआ (How was Mariana Trench formed in Hindi)

    प्रशांत महासागर के subduction ज़ोन में महासागर के क्रस्ट के जब दो बड़े खंड जब टूट कर टकरा गए तब मैरियाना ट्रेंच का निर्माण हुआ।

    खंड का एक टुकड़ा खिसक कर अलग हो गया एवं दूसरे खंड के नीचे चला गया। आगे जाकर यह पृथ्वी के mantle भाग के नीचे जम गया। यह प्रक्रिया लगभग 180 मिलियन साल पहले हुई थी।

    मैरियाना ट्रेंच में पाए जाने वाले जीव- जंतु

    इस जगह पर किये गए वैज्ञानिक अभियान के आधार पर यह पता चला है कि रुखा एवं कठोर वातावरण होने पर भी यहाँ विभिन्न प्राणियों का वास है।

    घोर अन्धकार एवं तेज दबाव में भी प्राणी यहाँ वास कर रहे हैं। यहाँ खाने की व्यवस्था काफी सीमित है। यहाँ पाए जाने वाले क्सेनोफायोफोर्स एक कोशिकीय प्राणी हैं जो amoeba के सामान दिखते हैं, ये अपने खाने को घेरकर सोख लेते हैं। amiphods अन्य प्राणी हैं जो scavenger होते हैं।

    चैलेंजर डीप में वैज्ञानिकों ने 200 प्रकार के सूक्ष्मप्रजातियों को पहचाना। यहाँ एक मछली प्रजाति भी पायी जाती है जिसको वैज्ञानिकों ने snailfish का नाम दिया।

    आप अपने सवाल एवं सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में व्यक्त कर सकते हैं।

    8 thoughts on “मारियाना ट्रेंच क्या है? इसकी गहराई, जानकारी, तथ्य”
    1. क्या मरियाना ट्रेंच में समुन्द्रों कि तरह मछली ऑक्टोपस पाए जाते हैं? यह कितना गहरा है?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *