Fri. Mar 29th, 2024
    bjp-

    हरियाणा के 5 नगर निगम और 2 नगरपालिका के लिए रविवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी शानदार सफलता हासिल करती दिख रही है। पार्टी ने पानीपत, यमुना नगर और करनाल नगर निगम में चुनाव जीत लिया है जबकि 2 और नगर निगम में जीत की ओर अग्रसर है।

    रविवार को हुए चुनाव में 5 नगर निगमों में करीं 69 फीसदी वोटिंग हुई थी जबकि दो नगर पालिका फतेहाबाद के जखाल मंडी में करीब 89 फीसदी और कैथल जिले के पुण्डरी में करीब 82 फीसदी वोटिंग हुई थी।

    फिलहाल भाजपा की रेनू बाला ने करनाल से जीत हासिल की है जबकि पार्टी उम्मीदवार अवनीत करीब 75000 वोटों के साथ पानीपत में विजय हासिल की। यमुना नगर में भाजपा उम्मीदवार मदन सिंह ने 40,000 वोटों से जीत दर्ज की।हिसार से भाजपा उम्मीदवार गौतम सरदाना रेस में आगे चल रहे हैं।

    राज्य में पानीपत, करनाल, यमुना नगर, हिसार और रोहतक 5 नगर निगम है। पानीपत में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। समाचार लिखे जाने तक भाजपा ने पानीपत के वार्ड 1 से वार्ड 12 तक में जीत हासिल कर ली है।

    इस बार हरियाणा चुनाव आयोग ने चुनाव में नोटा का भी विकल्प दिया था। चुनाव आयोग ने शर्त रखा था कि जीतने वाले उम्मीदवार को नोटा से अधिक वोट हासिल करना होगा। यदि चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार ने नोटा से कम वोट हासिल किये तो चुनाव निरस्त हो जायेंगे और दोबारा चुनाव कराये जायेंगे।

    भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार नोटा को एक काल्पनिक उम्मीदवार का दर्जा दिया गया था। अगर भाग लेने वाले उम्मीदवार और नोटा को बराबर वोट मिलते तो नोटा के बदले उम्मीदवार को विजेता घोघित किया जायेगा।

    हाल ही में 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद हरियाणा नगर निगम के चुनाव भाजपा के लिए साख का सवाल था क्योंकि हरियाणा में भाजपा की ही सरकार है और अंदेशा था कि सत्ता विरोधी लहर का सामना भाजपा को करना पड़ सकता है।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *