Sat. Apr 20th, 2024
    लीबिया में हवाई हमला

    लीबिया में सैन्य कमांडर खलीफा हफ्तार की वफादार सेना ने मंगलवार को त्रिपोली में नए हवाई हमलो को अंजाम देने की धमकी दी है। एक दिन पूर्व ही हवाई हमले में पांच सैनिको की मौत हुई थी। हफ्तार के लिबयन नेशनल आर्मी के वायुसेना के कमांडर मोहम्मद मनफोर ने संघर्ष क्षेत्र से बाशिंदो को दूर रहने का आग्रह किया है। सोमवार से हवाई बमबारी तीव्र हो जाएगी।

    सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार गवर्मेंट ऑफ़ नेशनल एकॉर्ड के पांच सैनिक मारे गए थे और सात अन्य हमले से बुरी तरह जख्मी हुए थे। लीबिया में तानाशह मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद देश दो भागो में विभाजित हो गया है।

    लीबिया में संघर्ष तीव्र

    एलएनए का लीबिया के पूर्वी भाग पर नियंत्रण है जबकि जीएनए का त्रिपोली से लेकर पूरे पश्चिमी लीबिया पर नियंत्रण है। हफ्तार  की सेना ने अप्रैल में त्रिपोली पर नियंत्रण के लिए हमला किया था और इसके बाद दोनों पक्षों की सेनाओं के बीच संघर्ष की शुरुआत हुई थी।

    इस संघर्ष में 90000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं और 650 लोगो ने अपनी जान गंवाई है। इस तीव्र संघर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने शांतिपूर्ण समाधान की मांग की है। अफ्रीकी राष्ट्रों ने भी दोनों पक्षों से संयमता बरतने की मांग की थी।

    इस संघर्ष ने 75000 लोगो को पाने घर को छोड़ने के लिए मज़बूर कर दिया था और हज़ारो प्रवासी बंदी शिविरों में फंसे हुए हैं। इसके कारण स्कूल बंद हो गए हैं, परिवार बिछड़ गए हैं और बिजली काट दी गयी है।

    विश्व स्वास्थ्य संघठन ने ट्वीट कर बताया कि “त्रिपोली संकट में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 607 बढ़ गया है और इसमें 40 नागरिक भी शामिल है और 3261 लोग जख्मी हुए हैं जिसमे 117 नागरिक है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *