Sat. Apr 20th, 2024
    जापान

    जापान में भयंकर तूफ़ान हगिबिस का सामना करने की तैयारियों में जुटा हुआ है और उसने 60000 लोगो को विस्थापित होने की सलाह दी है। इस तूफ़ान ने समस्त जापान में भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत कार में हो गयी थी।

    हगिबिस अपने साथ समस्त देश में मुसलाधार बारिश को लेकर आया है और इससे लैंड फॉल हुआ है। विशेषकर दक्षिण पश्चिमी टोक्यो में शिज़ुओक और मिए प्रेफेच्तुरेस में यह देखने को मिला है। कानागावा प्रीफेक्चर के हाकोन शहर में 700 मिलीमीटर रिकॉर्ड बारिश हुई है।

    टोक्यो के इलाके में करीब 30000 घर बगैर बिजली के हैं। बहरहाल, ट्वीटर पर हैशटैग ‘प्रे फॉर जापान’ ट्रेंड कर रहा है, विध्वंशक तूफ़ान देश की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस दिन की शुरुआत में स्थानीय मौसम विभाग ने दोपहर तीन बजे टोक्यो और मध्य व पूर्वी जापान के लिए उच्च स्तर की चेतावनी जारी की थी।

    जापान के मेटोरोजिकल एजेंसी ने इस तूफ़ान को बेहद खतरनाक स्तर के वर्ग में रखा है। यह तूफ़ान पैसिफिक के ऊपर से जापान के प्रमुख द्वीप की तरफ बढ़ रहा है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *