Thu. Apr 18th, 2024
    स्वरा भास्कर ने जेएनयू के वायु प्रदूषण संकट पर किया कटाक्ष, देखे पोस्ट

    दिल्ली जेएनयू का वायु प्रदूषण संकट इस दिवाली शहर की चर्चा रहा है। कई बी-टाउन सेलेब्स और सामाजिक कार्यकर्ता संकट के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। स्वरा भास्कर, जो सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और सामाजिक मुद्दों पर बोलने के लिए जानी जाती हैं, ने आज अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर एक पोस्ट साझा की।

    उन्होंने जेएनयू दिल्ली से मध्य रात्रि की तस्वीर साझा की और वायु प्रदूषण और अपने इंस्टाग्राम क्रेज पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, “रात के ढाई बजे.. सुनसान सड़क.. धुंध और प्रदुषण से फेफड़े जम गए हैं..सांस नहीं ली जा रही… मगर! इंस्टाग्राम अपलोड चालू है!”

    https://www.instagram.com/p/B4YM438pCsp/?utm_source=ig_web_copy_link

    तस्वीर में, रांझणा अभिनेत्री रेड-ऑरेंज हूडि में दिखाई दे रही हैं और नो मेकअप लुक में भी कमाल की दिख रही हैं।

    स्वरा सोशल मीडिया के जरिए अपने मन की बात कहने के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया के कुछ उपयोगकर्ताओं द्वारा अभद्र ट्वीट्स के साथ लक्षित होने के बावजूद, उन्होंने बार-बार यह साबित किया है कि वह ऐसे लोगो को अपने शब्दों से जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।

    https://www.instagram.com/p/B2-FtRSpx0n/?utm_source=ig_web_copy_link

    स्वरा को ‘रांझणा’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’, ‘अनारकली ऑफ़ आरा’ और ‘निल बट्टे सन्नाटा’ जैसी फिल्मो के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में देखा गया था। शशांका घोष द्वारा निर्देशित फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया को भी देखा गया। फिल्म काफी विवादों का शिकार रहने के बाद भी, हिट का टैग हासिल करने में कामयाब रही।

    कुछ दिनों पहले उन्होंने फ़राज़ आरिफ अंसारी की फिल्म ‘शीर कोरमा’ की घोषणा की थी जिसमे वह अभिनय करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ शबाना आज़मी और दिव्या दत्ता भी दिखाई देंगी।

    https://www.instagram.com/p/B3hSgZzpJFb/?utm_source=ig_web_copy_link

    इस दौरान, ऐसी खबरें हैं कि उन्हें महेश भट्ट की फिल्म ‘अर्थ’ के रीमेक में भी साइन कर लिया गया है। इस फिल्म में शबाना आज़मी, कुलभूषण खरबंदा और स्मिता पाटिल ने मुख्य किरदार निभाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि रीमेक में शबाना का किरदार स्वरा निभाने वाली हैं।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *