Fri. Mar 29th, 2024
    सोना चांदी दाम

    देश के कई इलाकों में शेयर मार्किट के उतार-चढाव की वजह से सोने की दामों में तेजी देखने को मिली है। मुख्यत उत्तर भारत में सोने के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इसके साथ ही विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ दिनों में दाम वापस नीचे आ जाएंगे।

    दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत देश के तमाम बड़े सर्राफा मार्केट में सोने के दाम में तेजी और उछाल दर्ज किया गया है। दिल्ली में 310 रुपए के बीच दाम में गिरावट देखी गई है जबकि मुंबई में 60 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। वहीं पटना और लखनऊ में 50-30 रुपए के बीच तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 27,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 30,272 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।