Thu. Mar 28th, 2024
    सोनाक्षी सिन्हा जल्द आ सकती हैं पैरालिम्पियन दीपा मलिक की बायोपिक में नज़र

    बॉलीवुड में बनने वाली कई बायोपिक में दर्शको की सबसे चहीती स्पोर्ट्स बायोपिक है। चाहे वो ‘भाग मिल्खा भाग’ हो या ‘मैरी कोम’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ या आगामी ’83’, मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों की जीवनी में हमेशा से दर्शको को रूचि रही हो और ऐसा हो भी क्यों न, आखिर देश का नाम रोशन करने वाले इन सितारों के बारे में तो हर कोई जानना चाहता है।

    कई सालो पहले, निर्देशक-अभिनेता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पैरालंपिक रजत पदक विजेता दीपा मलिक की बायोपिक का विचार साझा किया था। उस वक़्त इससे ज्यादा कुछ भी डिटेल्स सामने नहीं आई लेकिन अब लग रहा है कि ये विचार जल्द ही फिल्म का आकर लेने वाली है।

    Related image

    मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, मेकर्स दीपा मलिक के किरदार के लिए सोनाक्षी सिन्हा को लेने की योजना बना रहे हैं। प्रकाशन के अनुसार, ऐसी तेज़ सम्भावना है कि सोनाक्षी को इस किरदार के लिए साइन कर लिया जाये। वह दीपा मलिक की बहुत बड़ी प्रशंसक रही है और 2016 में सबके सामने उन्होंने खुलकर इस बात का दावा किया था जब वह उनसे एक अवार्ड समारोह के दौरान मिली थी। दोनों ही एक-दूसरे के प्रशंसक हैं।

    Related image

    उस वक़्त, दीपा ने ट्वीट किया था-“सोनाक्षी सिन्हा, ये वास्तव में प्रशंसक क्षण था। बिंदास लड़की से अवार्ड मिलने पर महान महसूस हो रहा है। आज और हमेशा आशीर्वाद और कामयाबी की कामना करती हूँ।” इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने जवाब दिया-“मैम, ये मेरे लिए प्रशंसक क्षण था। स्वयं होने के लिए और इतनी सकारात्मकता विकीर्ण करने के लिए धन्यवाद। सचमुच एक प्रेरणा हो… दीपा एथलीट।”

    दीपा पैरालंपिक खेल में पदक जीतने वाली और समर पैरालंपिक, 2016 में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। उन्हें पद्मा श्री और अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है।

    इस दौरान, सोनाक्षी आखिरी बार अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कलंक’ में नज़र आई थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *