Fri. Apr 19th, 2024
    sonakshi sinha biography in hindi

    सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। एक अच्छी अभिनेता के साथ साथ सोनाक्षी को एक बेहतरीन गाइका के रूप में भी जाना जाता है। सोनाक्षी ने एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने काम की शुरुआत करने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म इतनी ब्लॉकबस्टर हुई थी की उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। इस फिल्म में उनका एक डायलॉग, आज भी उनका सबसे लोकप्रिय डायलॉग माना जाता है।

    सोनाक्षी ने फिल्म ‘राउडी राठौर’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’, ‘हॉलिडे: ए सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी बड़ी फिल्मो में अपने अभिनय को दर्शाया है। इसी के साथ सोनाक्षी ने फिल्मों में अभिनय के अलावा फिल्म ‘तेवर’ में इमरान खान के गाने ‘लेट्स सेलिब्रेट’ में एक छोटा सा हिस्सा गाया भी था। इन सबसे अलावा उन्होंने ‘आज मूड इश्कोहलिक है’ को भी गाया था और इसके साथ 4 और गानों में भी उनकी आवाज़ सुनी जा चुकी है।

    सोनाक्षी सिन्हा का प्रारंभिक जीवन

    सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को पटना, बिहार में हुआ था। सोनाक्षी के पिता हिंदी फिल्म अभिनेता ‘शत्रुघ्न सिन्हा’ हैं और उनकी माँ अभिनेत्री ‘पूनम सिन्हा’ हैं। सोनाक्षी के पिता एक बिहारी परिवार से हैं और उनकी माँ एक सिंधी परिवार की रहने वाली हैं। सोनाक्षी के पिता एक अभिनेता होने के साथ साथ ‘भारतीय जनता पार्टी’ के संसद सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।

    साल 2019 में ही शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘भारतीय जनता पार्टी’ को छोड़ कर ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ से अपना नाम जोड़ा है। सोनाक्षी के दो बड़े भाई हैं और वो दोनों ‘जुड़वाँ’ थे। सोनाक्षी के भाइयो का नाम ‘लव’ और ‘कुश’ है और वो जिस घर में रहती हैं उस घर का नाम ‘रामायण’ रखा गया है, जो जुहू, मुंबई में हैं।

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपने स्कूल की पढाई ‘आर्य विद्या मंदिर’ से शुरूपूरी की थी और बाद में ‘श्रीमाति नाथीबाई दामोदर थ्रैक्रसे महिला विश्वविद्यालय’ से ‘फैशन डिजाइनिंग’ की डिग्री हासिल की थी।

    सोनाक्षी सिन्हा का व्यवसायिक जीवन

    शुरुआती दौर

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के रूप में की थी। उन्होंने पहले अभिनय की दुनिया में कदम रखने का कोई विचार नहीं किया था। कुछ साल तक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनिंग का काम करने के बाद उन्हें साल 2010 में सलमान खान के साथ अभिनय करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव को सोनाक्षी ने मंजूर किया था और अपने अभिनय की शुरुआत साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ के साथ की थी।

    इस फिल्म में सोनाक्षी ने सलमान खान की बीवी ‘रज्जो’ का किरदार दर्शाया था। यह फिल्म साल 2010 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी थी और ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया था। इस फिल्म में सोनाक्षी को तो लोगो ने पसंद किया था और साथ ही क्रिटिक ने भी इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा था की ‘उन्होंने अपने अभिनय को बिलकुल सही रूप में दर्शाया है।

    अक्सर शुरुआती समय में अभिनय करने के दौरान अभिनेता अभिनेत्रियां कुछ ज़्यादा ही एक्टिंग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन सोनाक्षी का किरदार उन पर अच्छा लग रहा था और साथ ही सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी भी अच्छी थी।’ इसके बाद साल 2011 में उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया था, लेकिन साल 2012 में उनकी एक के बाद एक 4 फिल्मे रिलीज़ हुई थी। उस साल की सबसे पहली फिल्म सोनाक्षी की ‘राउडी राठौर’ थी।

    इस फिल्म में सोनाक्षी ने अभिनेता ‘अक्षय कुमार’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्माता ‘प्रभु देवा’ थे। इस फिल्म को लोगो ने तो बहुत पसंद किया था लेकिन साथ ही क्रिटिक द्वारा सोनाक्षी के अभिनय को ठीक ठाक करार दिया गया था। फिल्म ‘राउडी राठौर’ ने कुल 150.6 मिलियन की कमाई के साथ अपना नाम एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के रूप में दर्ज किया था।

    सोनाक्षी सिन्हा का फिल्मो का सफल सफर

    साल 2012 में ही सोनाक्षी की अगली फिल्म ‘जोकर’ थी। इस फिल्म में भी सोनाक्षी ने अभिनेता ‘अक्षय कुमार’ के साथ काम किया था। फिल्म के निर्माता शिरीष कुंदर थे। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शक, दोनों ने ही बिलकुल भी पसंद नहीं किया था और इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस में बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म के बाद सोनाक्षी को फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार’ में देखा गया था। इस फिल्म में सोनाक्षी ने अभिनेता ‘अजय देवगन’ के साथ अभिनय किया था।

    इस फिल्म में उन्होंने एक पंजाबी लड़की का किरदार अभिनय किया था। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत ख़राब बताया गया था लेकिन फिल्म को जनता ने पसंद किया था। इस फिल्म ने कुल 169.98 करोड़ की कमाई के साथ हिट फिल्मो की लिस्ट में अपना नाम दाखिल किया था। साल 2012 में सोनाक्षी की आखरी फिल्म ‘दबंग 2’ थी जिसमे उन्हें एक बार फिर अभिनेता ‘सलमान खान’ के साथ देखा गया था। इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय की एक बार फिर तारीफ हुई थी और साथ ही फिल्म भी बहुत लोकप्रिय हुई थी।

    फिल्म ने कुल 265.32 की कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। साल 2013 में सोनाक्षी को रोमांस-ड्रामा फिल्म ‘लुटेरा’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्माता ‘विक्रमादित्य मोटवाने’ थे।

    इस फिल्म में सोनाक्षी को अभिनेता ‘रणवीर सिंह’ के साथ देखा गया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक बताया गया था और फिल्म ने कुल 46.14 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम असफल फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था। हालांकि क्रिटिक द्वारा इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था और साथ ही सोनाक्षी के अभिनय की भी बहुत सराहना की गई थी।

    इसके बाद साल 2013 में सोनाक्षी को फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा!’ में दिखा गया था। इस फिल्म के निर्माता ‘मिलन लुथरिआ’ थे। यह फिल्म साल 2010 में आई फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबाई’ का सीक्वल था। इस फिल्म में सोनाक्षी ने अक्षय कुमार और इमरान खान के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में शामिल किया गया था।

    साल 2013 में सोनाक्षी को फिल्म ‘बुलेट राजा’ में अभिनेता सैफ अली खान के साथ देखा गया था। इस फिल्म को जनता ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया था और इसी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस में पूरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

    उस साल की सोनाक्षी की आखरी फिल्म ‘आर … राजकुमार’ थी, जिसे ‘प्रभु देवा’ द्वारा निर्देश किया गया था ,इस फिल्म में सोनाक्षी ने शाहिद कपूर के साथ अभिनय किया था और साथ ही अभिनेता ‘सोनू निगम’ भी इस फिल्म में एक एहम किरदार को दर्शा रहे थे। इस फिल्म को जनता ने बहुत पसंद किया था, लेकिन सोनाक्षी के अभिनय की क्रिटिक्स द्वारा बहुत आलोचना की गई थी। इस फिल्म ने कुल 109 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम हिट लिस्ट में शामिल किया था।

    साल 2014 में सोनाक्षी ने एक बार फिर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी’ था। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसे ‘ए.आर. मुरुगदोस’ द्वारा निर्देश किया गया था। यह फिल्म तमिल की फिल्म ‘तप्पुपक्की’ का रीमेक बताया जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म रही थी और फिल्म ने कुल 179.04 करोड़ की कमाई की थी।

    इसी साल सोनाक्षी को फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ में देखा गया था। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री यामी गौतम ने भी अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा भी आलोचना सुननी पड़ी थी।

    साल 2015 में सोनाक्षी ने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘तेवर’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को भी दर्शको ने बिलकुल पसंद नहीं किया था और इसी के साथ फिल्म फ्लॉप लिस्ट में जारी हुई थी। साल 2016 में सोनाक्षी ने फिल्म ‘अकीरा’ में अभिनय किया था। सोनाक्षी ने इस फिल्म में एक गुस्सैल कॉलेज की लड़की का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को ठिक ठाक कमाई के साथ सफल फिल्मो में ही दर्ज किया गया था।

    साल 2016 में उन्हें अभय देओल द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘फाॅर्स 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में सोनाक्षी ने अभिनेता ‘जॉन इब्राहिम’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुल 58.73 करोड़ की कमाई के साथ सफल फिल्मो कि लिस्ट में शामिल किया गया था।

    साल 2017 में सोनाक्षी ने ‘सुनील सिप्पी’ द्वारा निर्देश की गई कॉमेडी फिल्म ‘नूर’ में देखा गया था। यह फिल्म ‘सबा इम्तियाज़’ की किताब ‘कराची: यू आर किलिंग मी!.’ पर आधारित थी। इस फिल्म में सोनाक्षी ने कानन गिल, शिबानी दांडेकर और पूरब कोहली के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में पूरी तरह फ्लॉप रही थी।

    इस फिल्म के बाद सोनाक्षी ने अभय चोपड़ा की फिल्म ‘इत्तेफ़ाक़’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में इन्होने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म साल 1969 में आई मडर ड्रामा फिल्म ‘इत्तेफाक’ का ही रीमेक था।

    साल 2018 में सोनाक्षी ने दिलजीत दोसांझ, करन जौहर और साथ ही और भी कई कलाकारों के साथ कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को आईफा अवार्ड्स पर आधारित बनाया गया था, जो की भारत की पहली अवार्ड शो पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत ख़राब बताया गया था और साथ ही सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय को भी उन्होंने बहुत बुरा कहा था। दर्शको द्वारा भी इस फिल्म को बिलकुल पसंद नहीं किया गया था और फिल्म ने केवल 12.56 करोड़ की फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। उसी साल सोनाक्षी ने फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘हैप्पी’ का किरदार दर्शाया था। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप का करार दिया गया था।

    साल 2019 में सोनाक्षी सिन्हा को ड्रामा फिल्म ‘मिशन मंगल’ में देखा गया था। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ अक्षय कुमार, विद्या बालन और तापसी पन्नू ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म की निर्माता ‘जगन शक्ति’ थी। फिल्म ने बॉक्स- ऑफिस पर एक बड़ी सफलता हासिल की थी और 200 करोड़ से भी अधिक की कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में दर्ज किया था।

    सोनाक्षी की आगे आने वाली फिल्मो के बारे में बात करे तो वो अजय देवगन, संजय दत्त और परिणीति चोपड़ा के साथ युद्ध ड्रामा फ़िल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई देंगी। इसके बाद सोनाक्षी को सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ में भी देखा जायगा,जिसे ‘प्रभु देवा’ द्वारा निर्देशित किया गया है।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2011, ‘एनुअल सेंटर यूरोपीय बॉलीवुड अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘बेस्ट न्यूकमर – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘अप्सरा फिल्म एंड टेलीविज़न प्रोड्यूसर्स गिल्ड अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘फ़िल्मफ़ेयर अवार्डस’ में फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘इंटरनेशनल इंडियन फ़िल्म अकैडमी अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘स्टार डेब्यू ऑफ़ द इयर – फ़ीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘लायंस गोल्ड अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘फेवरेट डेब्यूटेंट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘स्टार स्क्रीन अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘मोस्ट प्रोमिसिंग न्यूकमर – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘स्टारडस्ट अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘ज़ी सिने अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘फिक्की फ्रेम्स एक्सीलेंस अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दबंग’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, ‘ईटीसी बिजनेस अवार्ड्स’ में ‘हाईएस्ट ग्रोस्सिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2014, ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स’ में फिल्म ‘लूटेरा’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनमेंट एक्टर इन ए रोमांटिक रोल – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2014, ‘ज़ी सिने अवार्ड्स’ में फिल्म ‘लुटेरा’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)’ का अवार्ड मिला

    सोनाक्षी सिन्हा का निजी जीवन

    सोनाक्षी का नाम वैसे तो कंट्रोवर्सी में बहुत कम सुनाई दिया है लेकिन 21 सितंबर 2019 को सोनी के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ में एक सवाल का जवाब देने में विफल रहने के बाद से उन्हें तुरंत ट्विटर पर ट्रोल किया गया था। ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ के 25 वें एपिसोड के दौरान, शो के अभिनेता-होस्ट अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से पूछा था ‘रामायण के अनुसार, हनुमान ने संजीवनी जड़ी बूटी किसके लिए ली थी?’

    सोनाक्षी इस सवाल का जवाब देने में विफल रही थी, जिसके कारण उन्हें माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उस समय ट्विटर पर #योसोनाक्षीसोडम्ब से ट्रेंड किया जा रहा था। इसी के साथ ही अमिताभ बच्चन ने भी शो के दौरान सामान्य ज्ञान की कमी के कारण उनका मज़ाक उड़ाया था।

    अमिताभ बच्चन के सामने भी सोनाक्षी ने इस बात पर हामी भरी थी की वो इस मानले में बहुत कमज़ोर हैं और ट्रोलिंग के जवाब में उन्होंने मेम के प्रति अपने प्यार को दर्शाते हुए संपन्न किया था।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *