Wed. Apr 24th, 2024
    सेलेनियम फायदे

    विषय-सूचि


    सेलेनियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो कि हमारे स्वास्थ्य को बहुत लाभ पहुँचाता है। यदि शरीर में सेलेनियम की कमी हो जाएं तो ऐसे में हम कैंसर जैसे भयानक रोग तक से पीड़ित हो सकते हैं!

    वैसे भी हमारे शरीर में समस्त पोषक तत्वों की एक बैलेंस मात्रा होनी चाहिए। ठीक यही बात सेलेनियम पर भी लागू होती है। आइए देखते हैं कि सेलेनियम हमारे स्वास्थ्य को किस प्रकार फ़ायदा पहुँचाता है।

    सेलेनियम के फायदे

    1. हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है सेलेनियम

    सेलेनियम हमारे शरीर को शुद्ध करने का कार्य करता है। यह शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकलता है।

    सीफूड में मौजूद मरक्यूरी, आर्सेनिक, कैडमियम और सेलेनियम का मिश्रण हमारे शरीर को काफ़ी फ़ायदा पहुँचाता है। ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

    इस तरह हमारा शरीर टॉक्सिन फ़्री हो जाता है जिससे कि हमारी इम्यून पावर भी मज़बूत हो जाती है।

    जब शरीर में फैटी एसिड्स का स्तर ज़्यादा हो जाता है तो ऐसे में सेलेनियम इन हानिकारक फैटी एसिड्स का स्तर कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    सेलेनियम ओमेगा थ्री फैटी एसिड्स के साथ संयुक्त होकर शरीर को हानिकारक फैटी एसिड से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस तरह शरीर का वज़न भी कंट्रोल में रहता है।

    2. प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत करता है सेलेनियम

    जब सेलेनियम हमारे शरीर से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकाल देता है तो ऐसे में शरीर की इम्यूनिटी अपने आप बढ़ जाती है।

    ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में मौजूद पुरानी कोशिकाएं जल्दी जल्दी मरम्मत करने लगती हैं और नई कोशिकाओं का निर्माण भी शुरू हो जाता है। इस तरह शरीर को अनेक प्रकार के संक्रमण से लड़ने की क्षमता प्राप्त होती है।

    इसके अलावा सेलेनियम व्हाइट ब्लड सेल्स या श्वेत रक्त कणिकाओं की संख्या को भी बढ़ाता है जिससे कि हमारे शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की एक अद्भुत क्षमता प्राप्त होती है।

    3. एचआईवी ग्रस्त पेशेंट के लिए फ़ायदेमंद है सेलेनियम

    एचआईवी लाइलाज भयंकर बीमारी है जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं खोजा जा सका है और भविष्य में ऐसे कोई चांसेस भी नज़र नहीं आ रहे हैं।

    इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु निश्चित होती है लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिनके कारण मृत्यु की दर को कम किया जा सकता है अर्थात आयु बढ़ायी जा सकती है। सेलेनियम उनमें से एक है।

    जी हाँ, एचआईवी ग्रस्त पेशेंट के शरीर में सेलेनियम की प्रचुर मात्रा होना काफ़ी फ़ायदेमंद होता है।

    सेलेनियम कोशिकाओं के संक्रमित होने की दर को कम कर देता है जिससे कि एचआईवी वायरस का प्रभाव शरीर पर धीमा पड़ जाता है।

    सेलेनियम एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो एचआईवी वायरस को मार तो नहीं सकता लेकिन इसका प्रभाव अवश्य कम कर देता है। इस तरह व्यक्ति के जीने के चांसेस थोड़े बढ़ जाते हैं।

    4. बालों के लिए वरदान है सेलेनियम

    सेलेनियम बालों को चमत्कारिक रूप से फ़ायदा पहुँचाता है। शरीर में सेलेनियम की प्रचुर मात्रा होने पर डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं बल्कि यह बालों को स्मूद व शाइनी भी बनाता है।

    जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या है उन्हें ज़िंक और सेलेनियम से भरपूर पदार्थों का सेवन करना चाहिए। डॉक्टर्स भी बाल झड़ने की समस्या होने पर ज़िंक और सेलेनियम से भरपूर पदार्थों के सेवन की सलाह देते हैं।

    ये हमारे बालों को पुनः ग्रो करने के लिए प्रेरित करते हैं और जड़ों को भी मज़बूत करते हैं। इसके अलावा यह सफ़ेद बालों की समस्या और डैंड्रफ की समस्या से भी निजात दिलाने में काफ़ी मदद करते हैं।

    5. डायबिटीज़ के पेशेंट के लिए कार्य करता है सेलेनियम

    डायबिटीज़ के पेशेंट को इंसुलिन के इंजेक्शन दिए जाते हैं लेकिन यदि शरीर में सेलेनियम की प्रचुर मात्रा हो तो ऐसे में पेशेंट को इंसुलिन के इंजेक्शन देने की आवश्यकता कम पड़ती है।

    सेलेनियम शरीर में इंसुलिन के स्तर को बढ़ा देता है जिससे कि डायबिटीज़ के पेशेंट को काफ़ी आराम मिलता है।

    यह शरीर में अतिरिक्त शुगर और हानिकारक वसा के कणों को भी ख़त्म करता है जिससे कि डायबिटीज़ के पेशेंट को हृदय रोगों की संभावनाओं से निजात मिलती है।

    6. एंटी एजिंग फैक्टर की तरह कार्य करता है सेलेनियम

    सेलेनियम एक एंटी एजिंग की तरह कार्य करता है क्योंकि यह शरीर में फ़्री रेडिकल्स कोशिकाओं के विरुद्ध कार्य करता है।

    सेलेनियम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि ये डैमेज हुई कोशिकाओं को पुनः रिकवर करने और नई कोशिकाओं को बनने में भी सहायता करते हैं।

    यही कारण है कि शरीर में सेलेनियम की प्रचुर मात्रा होने से बुढ़ापा देर से आता है।

    7. ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है सेलेनियम

    अगर आप चाहते हैं कि आप हृदय रोगों से बचे रहें तो सुनिश्चित करें कि आपके आहार में सेलेनियम की प्रचुर मात्रा है।

    जी हाँ, सेलेनियम शरीर में मौजूद अतिरिक्त हानिकारक वसा को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस तरह आर्टरीज  ब्लॉक नहीं होने पाती और हृदय रोगों से सुरक्षा मिलती है।

    8. कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है

    शरीर में सेलेनियम की प्रचुर मात्रा कैंसर की संभावनाओं को काफ़ी कम कर देती है।

    शोधों में इस बात को सिद्ध किया गया है कि सेलेनियम अनेक प्रकार के कैंसर जैसे प्रोस्टेट कैंसर, लंग्स कैंसर, आँतों के कैंसर या स्टमक कैंसर आदि से सुरक्षा प्रदान करता है।

    9. फर्टिलिटी पावर को बढ़ाता है

    फर्टिलिटी पावर बढ़ाने के लिए हमें सेलेनियम से भरपूर पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

    सेलेनियम पुरुषों में स्पर्म्स के निर्माण को प्रेरित करता है। दूसरे शब्दों में कहें तो सेलेनियम शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाता है जिससे कि फर्टिलिटी पावर बढ़ती है।

    इतना ही नहीं बल्कि सेलेनियम भ्रूण में होने वाले डिफेक्ट्स की संभावनाओं को भी काफ़ी कम कर देता है। इस तरह बच्चा स्वस्थ पैदा होता है।

    10. थायरॉइड की समस्या से छुटकारा देने में सहायक

    जब शरीर में थायराइड से संबंधित हॉर्मोन का बैलेंस बिगड़ जाता है तो ऐसे में थायरॉइड की समस्या हो जाती है।

    सेलेनियम शरीर में थायराइड के हारमोन के स्तर को बैलेंस रखने में मददगार होता है। इस तरह यह थायरॉइड की समस्या को काफ़ी हद तक कम कर देता है।

    सेलेनियम थाइराइड हार्मोन्स को T4 से T3 में बदलने में मदद करता है। इस तरह शरीर की फंक्शनिंग भी बेहतर हो जाती है।

    तो ये रहे सेलेनियम के कुछ ज़बरदस्त फ़ायदे! हम आशा करते हैं कि आप आज से ही अपने आहार में सेलेनियम से भरपूर पदार्थों को शामिल अवश्य करेंगे।

    आप अपने सुझावों को कमेंट पेटिका में लिख सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *