Fri. Mar 29th, 2024
    सेब खाने का सही समय right time to eat apple in hindi

    सेब अत्यंत लाभदायक फलों में से एक माना जाता है। सेब के सेहत पर अनेकों फायदे होते हैं लेकिन इसके सेवन का सबसे उचित समय क्या होता है इसकी जानकारी बहुत ही आवश्यक होती है। इस लेख में हम चर्चा करेंगे कि सेब खाने का सही समय क्या है?

    रोज़ के खानपान के साथ यदि हम सेब के सेवन को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें इसके कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन, यदि इन्हें सही समय पर नहीं लिया गया तो सेब खाने के नुकसान भी होंगे, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होंगे।

    कई शोधों से यह पता चला है कि सेब खाने के लाभ या नुकसान का निर्णय उसके सेवन के समय से निर्धारित होता है।

    विषय-सूचि

    सेब खाने का सबसे सही समय (best time to eat apple in hindi)

    आईये सेब खाने के सबसे उचित समय के बारे में आपको बताते हैं।

    1. खाली पेट खाएं सेब (apple on empty stomach in hindi)

    सेब खाने का सर्वाधिक लाभ सुबह इसे खाली पेट लेने से होता है। इससे आपका शरीर सेब में पाये जाने वाले सारे पोषक तत्वों को पूर्णत: इस्तेमाल कर लेता है। सेब में पोषण की कमी नहीं होती है लेकिन ये पोषण तभी उपयोग में लाये जा सकते हैं जब इसका सेवन उचित समय पर किया जाये।

    खाली पेट सेब खाने के फायदे हैं, क्योंकि इससे आपके शरीर में ऊर्जा पहुँचती है। सुबह के समय आप दूध और सेब खा सकते हैं।

    2. भोजन के बाद या नाश्ते के बाद (apple after meal in hindi)

    भोजन के बाद यदि सेब का सेवन किया जाये तो ये अत्यधिक लाभदायक हो सकता है क्योंकि इससे भरपूर मात्रा में कैलोरीज़ और मिनरल्स मिलते हैं आप इनको खाने के साथ भी खा सकते हैं।

    दो समय के भोजन के बीच भोजन भूख लगने पर भी सेब खाने के लिए सबसे अच्छा समय है क्योंकि यह समय होता है जब पाचन प्रक्रिया को जकड़ने के लिए विभिन्न एंजाइमों को सीक्रीट किया जाता है। सेब में मौजूद चीनी आसानी से शरीर में घुल जाती है और शरीर को अधिकतम पोषक तत्व, और मिनरल्स प्रदान करता है। भोजन के बीच फल खाने से वजन भी कम हो जाता है।

    3. सोते समय कभी न करें सेब का सेवन (apple before sleep in hindi)

    कई शोधों में यह साबित हुआ है कि सोने से पहले सेब का सेवन करना अत्यंत हानिकारक होता है। इससे हमारी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कई तरह के रोग हमें घेर लेते हैं। ये शरीर में इंसुलिन और शक्कर की मात्रा को बढ़ा देता है जिससे आपको नींद नही आती है और आपके नींद के चक्र का नियंत्रण बिगड़ जाता है।

    इसलिए यह आवश्यक है कि आप ये याद रखें कि सोने से पहले सेब का सेवन न करें। इसके अतिरिक्त याद रखें कि आप सोने से लगभग 2 घंटे पहले रात्रिभोजन कर लें।

    4. खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद (apple before or after meal in hindi)

    खाने के तुरंत पहले या तुरंत बाद कभी भी सेब न खाएं क्योंकि यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खाना खाने के और सेब खाने के बीच में कम से कम 30 मिनट का अंतराल होना चाहिए। इससे आपके शरीर का संतुलन बना रहता है।

    खाने के तुरन्त पहले या तुरंत बाद सेब का सेवन करने से आपका खाना पूर्णतः पकता नही है और इस कारण उसमें मौजूद पोषक तत्व भी हमारे शरीर को नही मिल पाते हैं।

    इसके अलावा चिकित्सकों के अनुसार यदि आप मधुमेह से पीड़ित हैं तो खाना खाने से पहले सेब खाने के लिए कम से कम 2 घंटे इंतजार करें और खाना खाने के पहले कम से कम 1 घंटे का इंतजार अवश्य करें।

    ऐसे में सबसे अच्छा सेब खाने का तरीका है कि इसे खाने के 30 मिनट के बाद खाया जाए।

    One thought on “सेब खाने का सही समय क्या है?”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *