Thu. Mar 28th, 2024
    सेब के नुकसान apple side effects in hindi

    सेब के अनेकों फायदे बताये जाते हैं और चिकित्सकों द्वारा भी परामर्श दिया जाता है कि हमें प्रतिदिन एक सेब खाना चाहिए। हालाँकि, यदि इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन नहीं किया जाए, तो सेब के नुकसान भी होते हैं।

    यदि हम सेब का सेवन निर्धारित मात्रा से ज्यादा करेंगे तो उसके नुकसान भी हमें झेलने ही पड़ेंगे। इसलिए यह ज़रूरी है कि हमें यह ज्ञात हो कि सेब हमें किस प्रकार हानि पहुंचा सकता है और हमें उसका किस मात्रा में सेवन करना चाहिए।

    विषय-सूचि

    सेब खाने के नुकसान (side effects of apple in hindi)

    सेब खाने के नुकसानों का विवरण निम्न है।

    • सेब रक्त में शुगर की मात्रा को बढ़ा देता है

    सेब, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। ये कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में उर्जा के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं।

    शोध के अनुसार, एक मध्यम आकार के सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स और 5 ग्राम फाइबर होती है। हालांकि, यदि हम सेब का अत्यधिक सेवन करते हैं तो शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। खाली पेट सेब खाने से शुगर की मात्रा में बढौतरी होती है। ऐसे में सेब खाने का सही समय है, खाने के बाद।

    बहुत ज्यादा सेब खाने से शरीर में फैट के साथ साथ रक्त में मौजूद शुगर भी बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए सेब का एक निश्चित मात्रा में ही सेवन किया जाना चहिये।

    • खाली पेट सेब खाने से हार्ट से सम्बंधित बिमारियों का खतरा होता है

    सेब में भरी मात्रा में फ्रुक्टोस पाया जाता है। यह एक प्रकार का शुगरी पदार्थ है। यह शरीर में जाकर एक सीरप बना लेता है। दिलचस्प बात यह है कि ग्लूकोस शरीर में जाकर रक्त में मिल जाता है लेकिन फ्रुक्टोस नही मिल पाता है और सिर्फ लीवर में ही रह जाता है।

    फ्रुक्टोसे के एकत्रित होने के कारण शरीर में ट्राईग्लिसराइड्स नामक एक फैट का उत्पादन करता है जो हार्ट की समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। अत्यधिक सेब का सेवन करने से शरीर में इनकी मात्रा बढ़ जाती है और इसलिए हार्ट से सम्बंधित बिमारियों का खतरा भी काफी हद्द तक बढ़ जाता है।

    • सेब खाने से एलर्जिक रिएक्शन भी हो जाते हैं

    कुछ लोगों को सेब खाने से एलर्जी भी हो जाती है। ऐसे लोग जिन्हें बेर, आड़ू, खुबानी, बादाम और स्ट्रॉबेरी होती है, उन्हें सेब से एलर्जी होने का खतरा बना रहता है।

    इससे पहले कि किसी भी प्रकार की एलर्जी शरीर को हानि पहुंचाए इसलिए ज़रूरी यह होता है कि ऐसे लोग सेब का सेवन करने से पहले एक बार अपने चिकित्सक से परामर्श ले लें उसके बाद ही कोई निर्णय पर पहुंचें

    • सेब के बीज से भी होती है हानि (apple seeds side effects in hindi)

    ऐसा पाया गया है कि सेब तब तक ही फायदेमंद होता है जब तक उसके बीज का सेवन न किया जाये। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बीज के अन्दर साइनाइड नामक पदार्थ पाया जाता है जो पाचन प्रक्रिया के दौरान शरीर में पहुँच जाता है।

    इस कारण हमें हमेशा स्मरण रखना चाहिए कि हम सेब के बीज निकलकर ही उसका सेवन करें। शोध के अनुसार, यदि हमें एक कप सेब के बीज का सेवन कर लिया तो उसमें साइनाइड की मात्रा इतनी ज्यादा होती है, हमारी मृत्यु भी हो सकती है।

    • सेब से वज़न बढ़ जाता है

    सेब बहुत ही लाभदायक फल माना जाता है लेकिन इसमें कैलोरीज और शुगर की मात्रा अत्यधिक होती है जिसके कारण इंसान का वज़न काफी हद्द तक बढ़ सकता है

    यदि इंसान प्रतिदिन 5 सेब या इससे ज्यादा का सेवन करता है तो उसके शरीर में लगभग 3500 कैलोरीज बन जाती हैं जो आधा किलो के बराबर हैं। इसका अर्थ यह है कि यदि हम 1 वर्ष तक प्रतिदिन 5 सेब का सेवन करते है तो सालभर में हमारा वज़न 26 किलो तक बढ़ जायेगा।

    • सेब के नुकसान दांतों के लिए

    सेब के सिरके को अत्यधिक फायदेमंद पाया गया है और इससे सेहत पर कई प्रकार के फायदे होते हैं। लेकिन निश्चित से ज्यादा मात्रा में लेने पर यह हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकता है

    सेब खाने का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि यह हमारे दांत को नुकसान पहुंचाता है। अम्लीय (एसिडिक) होने के कारण, सेब के सिरके को यदि बिना पानी के लिए जाए तो ये दांतों पर चढ़ी हुई परत को हटा देता क्योंकि वो इसके कारण घुल जाती है इसलिए हमेशा यह कहा जाता है कि इसको सिर्फ पानी में मिलाने के बाद ही प्रयोग करना चाहिए

    इसके साथ ही इसको पीने के बाद मुँह को पानी से साफ़ कर लेना चाहिए ताकि कुछ सिरका दांतों में अटका न रह जाये।

    • सेब से हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं

    अत्यधिक सेब का सिरका लेने से रक्त में पोटैशियम की मात्रा कम हो जाती है और लोगों को परेशानी झ्लेनी पड़ती है क्योंकि पोटैशियम हमारे शरीर का बहुत ही उपयोगी पदार्थ होता है

    ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित लोगों को सेब के सिरके का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनका पोटैशियम का स्तर और ज्यादा गिर जायेगा। इसके लिए ज़रूरी है कि वे या तो इसका सेवन पूरी तरह बंद कर दें या फिर कम मात्रा में लें।

    • सेब के रस से भी होता है नुकसान (side effects of apple juice in hindi)

    सेब के रस के अनेकों फायदे बताये जाते हैं और इसे पीने की बहुत ज्यादा सलाह दी जाती है लेकिन ये यदि अधिक मात्रा में लिया जाये तो नुक्सान पहुंचा सकता है’

    खाली पेट सेब के रस का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया यानी दस्त हो जाता है। जो लोग नियमित रूप से सेब के रस का सेवन करते हैं उनमें सरदर्द, चक्कर, थकान आदि की समस्याएं अत्यधिक पायी जाती हैं।

    इसके अलावा कृत्रिम रूप से मीठे हुए सेब का रस में एक रासायनिक नाम सोर्बिटोल होता है, जिससे शरीर में कैल्शियम ऑक्सालेट पत्थरों का निर्माण हो सकता है। यह शरीर में रहकर शरीर को क्षति पहुँचाने का काम करते हैं

    • त्वचा के लिए सेब के नुकसान

    भारी मात्रा में सेब का सिरका लेने से हमारी त्वचा पर विपरीत असर हो जाता है। इससे हमारा कंठ भी खराब हो जाता है और ये सब सेब के सिरके को बिना पानी मिलाये पीने के कारण होता है।

    इसी कारण यह आवश्यक है कि हम सेब के सिरके को पानी मिलकर पतला करें और फिर ही इसका सेवन करें क्योंकि बिना पानी के पीने से इसके दुष्परिणाम हमारे लिए हानिकारक हो सकते हैं।

    सेब के नुकसान से कैसे बचें? (how to protect from side effects of apple in hindi)

    यदि आप सेब से होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आप सेब को सही समय पर और सही मात्रा में खाएं।

    • आप हर रोज सुबह या दोपहर में सेब खाएं।
    • सेब के जूस का सेवन कम करें।
    • सेब खाने के बाद दांत साफ़ करें।
    • सेब को रात में ना खाएं।
    • एक दिन में एक सेब से ज्यादा सेबी ना खाएं।
    • सेब के बीज का सेवन ना करें।

    सम्बंधित लेख:

    1. घर पर सेब का सिरका बनाने की विधि
    11 thoughts on “सेब खाने के 9 गंभीर नुकसान”
    1. सेब खाने से मेरे दांत में दर्द हो जाता है। इसका कोई उपाय बताएं

    2. एप्पल खाने से और क्या नुकसान होते हैं?

    3. खाली पेट सेब खाने के नुकसान और क्या हो सकते हैं?

    4. शुगर में सेव खाने क्या नियम है।।
      क्या सुबह खाली पेट सेव खाना चाहिए जो सुगर के मरीज हो
      ।।।।

    5. आपका article बहुत ही अच्छा है।आपने सेब खाने के नुकसान बहुत ही बढ़िया तरीके से बताये है।
      अगर आपको सेब खाने के फायदों, उपयोग करने के तरीके और सेब के नुकसान से कैसे बचा जाये इन सब के बारे भी जानना है तो हमारी वेबसाइट पर आइए।

    6. सर आपका लेख बहुत हेल्प फुल है आपने बहुत ही बढ़िया सेब की जानकारी दी है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *