Fri. Apr 19th, 2024
    'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के कलाकारों का 19 साल बाद रियूनियन, मिलकर गाया शीर्षक गीत

    एकता कपूर के प्रतिष्ठित टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के कलाकारों के बीच बहुत उत्साह है क्योंकि अपने लोकप्रिय शो को शानदार 19 साल पूरे हो गए हैं। शो के कुछ अभिनेताओं ने एक रियूनियन पार्टी के लिए मिलने का फैसला किया। अभिनेत्री जया भट्टाचार्य, जिन्होंने शो में पायल की एक नकारात्मक भूमिका निभाई थी, ने मजेदार रियूनियन से इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। कलाकारों को शो का शीर्षक गीत गाते देखा जा सकता है।

    https://www.instagram.com/p/BzflZ5khkjw/?utm_source=ig_web_copy_link

    रियूनियन में जया भट्टाचार्य, सुमीत सचदेवा, कोमोलिका गुहठाकुर्ता, शक्ति सिंह, मुनि झा, हुसैन, संदीप बसवाना, ख्याति केसवानी, रितु चौधरी सेठ, जितेन लालवानी और अन्य शामिल थे। जया ने अपने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने स्मृति ईरानी और अपरा मेहता को याद किया, जिन्होंने क्रमशः तुलसी और सविता सेनानी की भूमिका निभाई थी।

    जया ने वीडियो को कैप्शन दौआ-“हम… 19 साल … अभी भी मजबूत है।”

    https://www.instagram.com/p/BzdmvEoB7l-/?utm_source=ig_web_copy_link

    यहां तक कि रितु चौधरी सेठ, जिन्होंने स्मृति की बेटी शोभा का किरदार निभाया था, ने अपनी इंस्टा कहानियों पर कई वीडियो साझा किए। उन्होंने पार्टी से कुछ तस्वीरें भी साझा की जिसमे हार्दिक सन्देश लिखा था। उन्होंने लिखा, “19 साल पहले हमने इस यात्रा को शुरू किया था जिसने हम सबकी ज़िन्दगी को हमेशा के लिए बदल दिया …. हमें इतना प्यार, प्रशंसा और सफलता दी और सबसे महत्वपूर्ण ….. एक दूसरे को दिया।”

    “हालांकि हम सभी आगे बढ़ गए हैं लेकिन जो प्यार हमें उस समय बांधता था…. अभी भी हमें एक साथ पहले से अधिक मजबूत बनाता है …. उन सभी को याद किया जो कल रात नहीं आ सके। तस्वीरें थोड़ी धुंधली हो सकती हैं लेकिन प्यार, हँसी और पागलपन बिलकुल स्पष्ट है। हमेशा की तरह।”

    https://www.instagram.com/p/BzfQXSkBhsT/?utm_source=ig_web_copy_link

    कलाकारों ने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। हालांकि, मुख्य किरदार रोनित रॉय, अमर उपाध्याय, स्मृति ईरानी, अपरा मेहता इस पार्टी से गायब थे। अभिनेता लंबे समय के बाद मिलने पर मुस्कुरा रहे थे और चिट-चैट करते हुए, घंटों गाने गाते देखे गए।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *