Sat. Apr 20th, 2024
    समूहवाचक संज्ञा samuh vachak sangya in hindi

    विषय-सूचि


    इस लेख में हम संज्ञा के भेद समूहवाचक संज्ञा (समुदायवाचक संज्ञा) के बारे में विस्तार से पढेंगे।

    (संज्ञा और उसके सभी भेद के बारे में पढने के लिए यहाँ क्लिक करें – संज्ञा और संज्ञा के भेद)

    समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा (samuh vachak sangya definition in hindi)

    जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं।

    जैसे- भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड, गिरोह, सेना, दल, गुच्छा, दल, टुकड़ी आदि शब्द हमें किसी न किसी समूह का बोध कराते हैं।

    जिस प्रकार पुस्तकालय पुस्तकों के एक समूह  से बनता है उसी प्रकार टुकड़ी सैनिकों का एक समूह होता है। इसके अलावा गुच्छा हमें फलों के समूह के बारे में बताता है एवं भीड़ शब्द हमें लोगों के एक बड़े समूह के बारे में बताता है।

    समूहवाचक संज्ञा के कुछ अन्य उदाहरण (samuh vachak sangya examples in hindi)

    • क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘टीम’ शब्द से खिलाडियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘टीम’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

    • मुझे एक दर्जन केले खरीदने हैं।

    यहाँ दिए गए वाक्य में ‘दर्जन’ एक समूह का बोध करा रहा है, इसलिए यह समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

    • भारतीय सेना विश्व की सबसे बड़ी सेना है।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘सेना’ शब्द से जवानों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘सेना’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

    • मेरी पूरी कक्षा के विद्यार्थी घूमने जा रहे हैं।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘कक्षा’ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘टीम’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

    • कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘भीड़’ शब्द से लोगों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘भीड़’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

    • मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘परिवार’ शब्द से सदस्यों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘परिवार’ शब्द समूहवाचक संज्ञा हैं।

    • कल रात को एक चोरों का गिरोह रंगे हाथों पकड गया।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गिरोह’ शब्द से चोरों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गिरोह’ शब्द समुदायवाचक संज्ञा हैं।

    • पुलिस ने चोरो की गाडी से हथियारों का जखीरा बरामद किया।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘जखीरा’ शब्द से हथियारों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘जखीरा’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

    • कालेधन की बात चलते ही सभा में सन्नाटा छा गया।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘सभा’ शब्द से एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘सभा’ शब्द समुदायवाचक संज्ञा हैं।

    • मैंने जंगल में हिरणों का झूंड देखा।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘झुण्ड’ शब्द से हिरणों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘झुण्ड’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

    • मैंने अपने दोस्त को जन्मदिन पर फूलो का गुलदस्ता दिया।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गुलदस्ता’ शब्द से फूलों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गुलदस्ता’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

    • आज मैंने अंगूरों का एक गुच्छा खाया।

    ऊपर दिए गए वाक्य में ‘गुच्छा’ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। इस प्रकार ‘गुच्छा’ समुदायवाचक संज्ञा हैं।

    • मेरी पूरी कक्षा में मुझे पहला स्थान प्राप्त हुआ।

    ऊपर दिए गए वाक्य में  ‘कक्षा’ शब्द हमें एक  समूह का बोध करा रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

    • मेरे भाषण की सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मेरी प्रशंसा की।

    दिए गए वाक्य में ‘सभा’ शब्द से हमें एक समूह का बोध हो रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

    • हाथी हमेशा झुण्ड में सफर करते हैं।

    इस वाक्य में ‘झुण्ड’ शब्द के द्वारा हमें हाथियों के एक समूह का बोध हो रहा है अतः यह एक समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

    • पंकज उधास के गाना शुरू करते ही देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गयी।

    ऊपर दिए वाक्य में ‘भीड़’ शब्द हैं एक समूह का बोध करा रहा है अतः यह एक समुदायवाचक संज्ञा का  उदाहरण है।

    समूहवाचक संज्ञा से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं। 

    सम्बंधित लेख:

    1. व्यक्तिवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण
    2. जातिवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण
    3. भाववाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण
    4. द्रव्यवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    13 thoughts on “समूहवाचक संज्ञा : परिभाषा एवं उदाहरण”
      1. desh jativachak hi hai
        kaunse samuday ko desh bata sakte hai… ? if we say log – to logonke liye bheed hai…desh nahi ho sakta hai.

    1. समूहवाचक एवं जातिवाचक में तात्विक भेद क्या है ?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *