Fri. Apr 19th, 2024

    रिपोर्ट के मुताबिक, यूसी मीडिया लैब, वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और बालाजी मोशन पिक्चर्स की संयुक्त रिपोर्ट, एंटरटेनमेंट कंटेंट के रुझान और वर्ष के लिए मोबाइल फोन पर वरीयताओं, पृष्ठ विचारों और एकीकृत लोकप्रियता सूचकांक का विश्लेषण करती है।

    इस रिपोर्ट में कुछ दिलचस्प खुलासे हुए हैं। सबसे बड़ा है कि रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘संजू‘ जिसमे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की ज़िन्दगी के अलग अलग पड़ाव दिखाए गए हैं, वे 2018 की सबसे चर्चित फिल्म बन गयी है। इस फिल्म ने ‘पद्मावत’ और ‘राज़ी’ को भी हरा दिया है।

    और इतना है नहीं, जितना कमाल फिल्म ने किया है, उतना ही रणबीर कपूर ने भी। वे पिछले साल के सबसे चर्चित अभिनेताओं की सूची में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाए। उन्होंने शाहरुख़ खान और आमिर खान को हराकर ये स्थान हासिल किया है। उनके साथ टॉप में सलमान खान और अक्षय कुमार भी मौजूद है।

    सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा भी सबसे चर्चित सेलेब्रिटी थे।

    https://www.instagram.com/p/Bq9zIPDHZ1l/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्में जैसे ‘मनमर्जिया’, ‘बधाई हो’, ‘अन्धाधुन’ और ‘ब्लैकमेल’ को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला।

    अभिनेत्रियों की बात की जाये तो, प्रियंका और दीपिका पादुकोण पहले स्थान पर टिकी रही। प्रियंका ने लोकप्रियता चार्ट में केवल भारत में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी ऊंचाई हासिल की। अमेरिकी गायक निक जोनस से साथ उनकी शादी ने ऑनलाइन बहुत सुर्खियाँ बटोरी। दीपिका को उनकी ब्लॉकबस्टर ‘पद्मावत’ से इतनी कामयाबी मिली और दूसरी तरफ रणवीर सिंह से उनकी शादी भी लोगों की नज़रो में रही।

    https://www.instagram.com/p/BqZow2MArm9/?utm_source=ig_web_copy_link

    जहाँ तक कॉमेडी का सवाल है, अक्षय कुमार आल-टाइम कॉमेडी अभिनेता में फिर अपनी जगह बना पाए। उनके बाद गोविंदा, राजपाल यादव और जोनी लीवर भी सूची में शामिल हैं।

    महानायक अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो रहा। और सीरियल की  दौड़ में, ‘कुमकुम भाग्य’ सबसे ऊपर स्थान पर रहा। बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले इस शो का निर्देशन समीर कुलकर्णी ने किया है। टॉप 5 की सूची में, ‘कुंडली भाग्य’ और ‘नागिन 3’ भी शामिल हैं।

    कॉमेडी एक्टर कपिल शर्मा भी अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से फिर लाइमलाइट में आ गए। वे टीवी के सबसे चर्चीत सेलेब्रिटी रहे। उनके साथ करण सिंह ग्रोवर और करणवीर बोहरा भी टॉप में अपनी जगह बना पाए। टीवी अभिनेत्रियों की बात की जाये तो-हिना खान, जेनिफर विंगेट और दिव्यांका त्रिपाठी दहिया टॉप पर स्थान हासिल कर पाई।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *