Thu. Apr 25th, 2024
    श्रीलंका

    श्रीलंका के दो बौद्ध धार्मिक नेताओं ने लद्दाख को केन्द्रशासित प्रदेश का दर्जा देने के भारत के कदम का स्वागत किया है। लद्दाख में बहुसंख्यक बौद्ध धर्म के नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि “यह दोनों देशो के संबंधों को मजीद मज़बूत करेगा।” श्रीलंका की वेबसाइट डेली न्यूज़ के मुताबिक, महानायके थेरेतास ऑफ़ द माल्वात्ते और असगिरिया चैप्टर्स ऑफ़ द सियाम निकाया दो बौद्ध धार्मिक नेताओं ने दो भिन्न बयानों में गुरूवार को नई दिल्ली के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया था।

    महानायके थेरेतास ऑफ़ द माल्वात्ते ने बयान में उन्होंने कहा कि “यह हमारे राजनीतिक, धार्मिक और संस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करेंगे और और एक ऊँचा मुकाम देंगे।”  बयान में कहा कि “पुरुष प्रधान समाज भारत ने सराहनीय तरीके से समरस्ता और सुलह की रक्षा की है और 70 फीसदी बौद्ध नागरिको के लद्दाख को एक अलग राज्य मानने का निर्णय श्रीलंका के लिए गौरवऔर ख़ुशी का कारण है।”

    असगिरिया चैप्टर्स ऑफ़ द सियाम निकाया ने बयान में कहा कि “लद्दाख को एक अलग केन्द्रशासित प्रदेश के रूप में मान्यता देने के निर्णय बेहद सराहनीय है। यह समस्त विश्व में बौद्ध समुदाय के लिए बेहतर है जो लद्दाख में श्रद्धालु के तौर पर आना चाहते हैं।”

    भारत की सरकार ने सोमवार को आर्टिकल 370 को वापस ले लिया था जो जम्मू कश्मीर को एक विशेष दर्जा देता था और जम्मू कश्मीर को अलग राज्य का दर्जा देने के लिए एक अलग विधेयक पेश किया था। भारत की सराहना में श्रीलंका के प्रधानमन्त्री रानिल विक्रमसिंघे ने ट्वीट किया कि “आखिरकार लद्दाख एक केन्द्रशासित प्रदेश बन गया है। यह पहला भारतीय देश होगा जहाँ बौद्ध बहुसंख्यक है नागरिक है।”

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *