Fri. Mar 29th, 2024
    श्रीलंका का बीच

    श्रीलंका में ईस्टर रविवार को हुए हवाई हमले के बाद पर्यटक क्षेत्र में काफी गिरावट आयी है और इसकी वापसी के लिए सरकार पर्यटकों के लिए लुभावने ऑफर दे रही है। श्रीलंका की सरकार ने एक वर्ष के ऋण स्थगन और सब्सिडी का ऐलान किया है।

    मंगलवार को अधिकारीयों ने पर्यटन का आंकड़ा जारी किया था और इसके बाद सरकार ने राहत पैकेज का ऐलान किया था। आतंकी हमले के बाद पहले माह की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2019 में श्रीलंका के पर्यटन में 7.5 फीसदी की गिरावट आयी है।

    श्रीलंका पर्यटन विभाग ने बताया कि इस वर्ष अप्रैल में 166975 विदेश से पर्यटक आये थे जबकि साल 2018 में आंकड़ा 180429 था। विदेश पर्यटकों की आगमन की संख्या में साढ़े सात फीसदी की कमी आयी है।

    वित्त राज्य मंत्री ईरान विखरेमरत्ने ने कहा कि ऋण स्थगन श्रीलंका का केंद्रीय बैंक पर्यटन क्षेत्रों के संस्थानों और व्यक्तियों को मुहैया करेगा। ऋण स्थगन समयसीमा पूँजी और ब्याज की अदाएगी के लिए 31 मार्च 2020 होगी। वर्किंग पूँजी ऋण और ब्याज दोनों को अलग तरह के कर्ज में गिना जायेगा। वर्किंग कैपिटल लोन होटल के रेवेन्यू पर आधारित होगा। इसमें ब्याज के 75 फीसदी पर सब्सिडी दी जाएगी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *