Tue. Apr 16th, 2024
    sridevi bungalow teaser प्रिया प्रकाश वरियर

    प्रिया प्रकाश वारियर ने डेब्यू मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ में अपने अभिनय से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। आंखों में मासूमियत और उनके प्रसिद्ध पलक झपकाने की अदा ने उन्हें रातोंरात सनसनी बना दिया था।

    यह ‘माणिक्य मलाराया पूवी’ गीत से ली गई एक क्लिप थी जिसमें प्रिया ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    युवा अभिनेत्री अब ‘श्रीदेवी बंगला'(Sridevi Bungalow) नामक फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है और इसका टीज़र ऑनलाइन जारी किया गया है। टीज़र देख कर कुछ ही मिनटों में आपको पता चल जाएगा कि यह कहानी बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी की ज़िन्दगी से मिलती-जुलती है।

    टीज़र में सुपरस्टार की मौत को बेहद असंवेदनशील तरीके से चित्रित किया गया है, जिससे आप घृणा महसूस कर सकते हैं। टीज़र के एक दृश्य में अभिनेत्री बाथटब में लेटी हुई दिखाई दे रही है जिसमें उसके पैर केवल दिखाई दे रहे हैं।

    भारतीय सिनेमा की महान और पहली महिला सुपरस्टार, श्रीदेवी ने 24 फरवरी, 2018 को दुबई में अंतिम सांस ली थी।  क्लासिक अभिनेत्री एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए वहां गई थीं। रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया कि वह एक बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से मर गई।

    हालांकि, ‘श्रीदेवी बंगला’ के निर्माताओं ने कहा है कि यह सुपरस्टार अभिनेत्री के जीवन पर आधारित नहीं है। पर कहानी की समानताएं दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दे रही हैं।

    टीज़र पर दर्शकों ने कठोर प्रतिक्रियाएं दी हैं। फ़िल्म प्रशांत माम्बुली द्वारा निर्देशित की गई है।

    यह भी पढ़ें: पार्थ समथान और नीति टेलर का शो ‘कैसी ये यारियां 3’ टीवी पर आया वापस

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *