Thu. Apr 18th, 2024
    शाहरुख़ खान और सलमान खान ने "करण अर्जुन" साथ देखकर की खूबसूरत यादें ताज़ा

    शाहरुख़ खान और सलमान खान हिंदी सिनेमा की वो जोड़ी है जिसमे राज-नरगिस और दिलीप-मधुबाला की जोड़ी को भी पीछे पछाड़ने की काबिलियत है। जब जब दोनों को साथ देखा गया, तब तब धमाका हुआ है। हाल ही में, दोनों की “करण अर्जुन” देखने वाली विडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। रविवार की दोपहर को, सलमान ने एक विडियो साझा किया है जिसमे वे ये फिल्म देखते हुए नज़र आ रहे हैं और साथ में कैप्शन डाला है-“करण+अर्जुन….खूबसूरत यादें।”

    विडियो शुरू होता है ‘यह बंधन तो’ गाने से जो 1995 में आई फिल्म “करण अर्जुन” में फिल्माया गया था। ये गाना टीवी पर चल रहा होता है और फिर उसके बाद कैमरा जाता है सलमान की तरफ जो शाहरुख़ के हाथो में हाथ डाले खड़े हुए होते हैं। दोनों अपनी पुरानी यादों को ताज़ा कर मुस्कुरा रहे होते हैं। ये विडियो इतनी खूबसूरत है कि आप भी बिना मुस्कुरा रह नहीं पाएँगे। आप इसे यहाँ देख सकते हैं-

    राकेश रोशन निर्देशित फिल्म में दोनों खान ने भाइयों की भूमिका निभाई थी जो मारे गए और फिर अपनी मृत्यु का बदला लेने के लिए दूसरा जन्म लेकर वापस आये। राखी को उनकी ऑनस्क्रीन माँ के रूप में देखा गया था और कलाकारों में काजोल, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी भी शामिल थे।

    इससे पहले, दोनों को मशहूर हिंदी गाने-‘प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया’ साथ साथ गाते देखा गया। ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

    https://www.instagram.com/p/Br6spfuAt1T/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्मों की बात की जाये तो, सलमान अब अली अब्बास ज़फर निर्देशित फिल्म ‘भारत’ में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके विपरीत कटरीना कैफ दिखाई देंगी। इनके अलावा, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।

    किंग खान की बात की जाये तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘ज़ीरो’ में देखा गया था। आनंद एल.राय निर्देशित इस फिल्म में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में नज़र आये थे। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान ने भी इस फिल्म में कैमियो किया था। अब इसके बाद, वे अंतरिक्षयात्री राकेश शर्मा की बायोपिक में दिखाई देंगे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *