Fri. Apr 19th, 2024
    शाहरुख़ खान की देशभक्ति पर उठे सवाल तो फैंस ने ट्विटर पर शुरू किया ट्रेंड-"#StopFakeNewsAgainstSRK"

    अभिनेता शाहरुख़ खान को विश्वभर में बहुत प्यार और सम्मान मिलता है मगर अपने ही देश में उन्हें शक की नजरो से देखा जाता है। उन्हें अतीत में भी, कई बार अपने धर्म के ऊपर उठाये गए सवालों का सामना करना पड़ा है। मगर वह कभी इन सवालो का जवाब नहीं देते। इस बार, पुलवामा आतंकी हमले में भी उन्हें घेर लिया गया है। उनके खिलाफ एक झूठी खबर फ़ैल गयी है कि पाकिस्तान में हुए गैस हमले में उन्होंने पीड़ितों को 45 करोड़ रूपये दान में दिए थे। इसका एक विडियो भी वायरल हुआ है।

    इसके बाद, कई लोगों ने सोशल मीडिया के सहारे से किंग खान के धर्म और मजहब पर सवाल किया और कुछ ने उन्हें देशद्रोही बुलाते हुए सीधा ये कह दिया कि वह पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते। मगर जब ये सब सुपरस्टार के फैंस ने देखा तो उन्होंने एक सेकंड का भी समय ना गवाते हुए, बादशाह के खिलाफ खड़े लोगों के खिलाफ एक मुहीम चला दी। उन्होंने ट्विटर पर #StopFakeNewsAgainstSRK (SRK के खिलाफ झूठी खबरें फैलाना बंद करो) नाम का एक ट्रेंड शुरू कर दिया।

    कुछ ने सबूत भी पेश किये जिसमे दिखाई दे रहा है कि अभिनेता ने कई बार देश के लिए योगदान दिया है और जब भी भारत पर कोई मुसीबत आई है तो उनके साथ खड़े हुए हैं। कुछ ने ये भी कहा कि कैसे शाहरुख़ ने 12 भारतीय गाँव को गोद लिया हुआ है। कुल मिलाके, शाहरुख़ के चाहनेवालों ने उन सभी ट्रोल का जवाब दिया है जो सुपरस्टार के भारत और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा पर सवाल उठा रहे थे।

    कुछ ट्वीट आप यहाँ देख सकते हैं-

    फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी जीरो अभिनेता का समर्थन दिया है। वैसे ये पहली दफा नहीं जब सुपरस्टार के खिलाफ देशद्रोह के इलज़ाम लगे हो। अक्सर जब भी उनकी कोई फिल्म आती है, उनके खिलाफ झूठी खबरें फैलना शुरू हो जाती है। 2017 में, जब उनकी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ आई थी तब भी उनके ऊपर पाकिस्तान को दान देने का इलज़ाम लगा। कई समाचार चैनेलो ने इस रिपोर्ट को भी दिखाया और तहकीकात की। फिर बाद में पता चला कि ये सारी खबरें झूठी हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *