Thu. Apr 25th, 2024
    facts about whatsapp in hindi

    मैसेज ऐप व्हाट्सप्प आज करीबन एक घंटे के लिए विश्व भर में बंद हो गया था। इस दौरान लोगों ने ट्विटर और फेसबुक के जरिये इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

    करीबन एक घंटे बंद रहने के बाद व्हाट्सप्प की सेवाओं को फिर से शुरू किया गया। इस सन्दर्भ में कहा गया था कि सर्वर डाउन होने की वजह से व्हाट्सप्प में समस्या आयी थी।

    इस दौरान कई लोगों को लगा कि सिर्फ उनके व्हाट्सप्प के साथ कुछ गड़बड़ है। ऐसे में लोगों ने व्हाट्सप्प को डिलीट करके उसे फिर से इंस्टाल किया।

    https://twitter.com/TheMrigankTyagi/status/926387154258817028

    इस दौरान कई सितारों ने इस सन्दर्भ में ट्वीट किये, जिनमे चेतन भगत भी शामिल थे।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।