Thu. Apr 18th, 2024
    वो बॉलीवुड सितारें जिन्होंने 90 के दशक में म्यूजिक एल्बम से जीता सभी का दिल

    संगीत दुनिया की ऐसे चीज़ है जो हर भावनाओं और हर पल में इंसान के काम आती है। दुखी हो तो संगीत, ख़ुशी हो तो संगीत, मस्ती तो संगीत, गुस्सा तो संगीत या फिर रूठना-मनाना हो, तो भी संगीत। बॉलीवुड ने भी कई यादगार गीत दिए हैं जिन्हे न केवल भारत में, बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी सुना जाता है। लेकिन संगीत केवल फिल्मो तक ही सीमित नहीं था, कुछ प्रतिभाशाली संगीतकार ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने अपने म्यूजिक एल्बम और सिंगल से लाखो दीवाने बना लिए हैं।

    1990 का दशक कई मायनों में आइकोनिक रहा है जिसमे न केवल हिंदी सिनेमा को बड़े सितारें मिले बल्कि कुछ ऐसे शानदार म्यूजिक विडियो भी आये जिनमे रीमिक्स, पॉप और रैप का बोलबाला था। जबकि म्यूजिक सिंगल की कहानियां बेहद रोमांटिक हुआ करती थी, उनमे नजर आने वाले सितारों को आगे जाकर बॉलीवुड में बहुत लोकप्रियता मिली। इसलिए आइये पुरानी यादो को ताज़ा करते हैं और देखते हैं कि ये बॉलीवुड सितारें उस वक़्त कैसे लगते थे-

    शाहिद कपूर 

    आज शाहिद एक नामचीन चहरा है जिन्होंने अपनी नवीनतम फिल्म ‘कबीर सिंह’ में एक हिंसक प्रेमी का किरदार निभाया था। लेकिन अगर आप उनके पुराने म्यूजिक विडियो ‘आँखों में’ देखे तो आपको वह मासूम चहरा नजर आएगा जो एक लड़की से प्यार कर बैठता है और अपनी पॉकेट मनी से उसके लिए ड्रेस लेकर आता है। ये गीत 1990 के दशक का मशहूर बैंड आर्यन्स का गीत था। इसके अलावा, वह फाल्गुनी पाठक के गीत ‘डोली डोली’ में भी दिख चुके हैं।

    समीरा रेड्डी 

    समीरा ने कई मशहूर फिल्मो में काम किया है जिसमे ‘मुसाफिर’, ‘फूल एंड फाइनल’, ‘रेस’ और ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्में शामिल हैं। जबकि ये खूबसूरत अभिनेत्री फ़िलहाल अपने मातृत्व का आनंद उठा रही हैं, उन्हें अपने म्यूजिक एल्बम ‘आहिस्ता’ के लिए भी जाना जाता है जिसे पंकज उदास ने गाया है। 1997 में आये इस गीत ने अभिनेत्री की ज़िन्दगी बदल दी थी जिसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में हुई थी।

    रिया सेन 

    उनका म्यूजिक विडियो आज भी याद है। उन्होंने फाल्गुनी पाठक के गीत ‘याद पिया की आने लगी’ में अभिनय किया था जब उनकी अदायो को देख सभी लड़के दीवाने हो गए थे। आपको पता नहीं होगा लेकिन रिया उस गीत के बाद, नेशनल क्रश बन गयी थी। इस गीत के बाद उन्होंने ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘शादी नंबर 1’ और ‘झंकार बीट्स’ जैसी फिल्मो में काम किया।

    मलाइका अरोड़ा 

    ‘छैया छैया’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ फेम मलाइका अपना जादू 90 के दशक से ही चला रही हैं। वह 1997 में मलकीत सिंह के गीत ‘गुड़ नाल इश्क़ मीठा’ में जस अरोड़ा के विपरीत नजर आई थी। ये उस समय का सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक था। उसके बाद इस गीत को फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में और यो यो हनी सिंह भी रीक्रिएट कर चुके हैं।

    आयशा टाकिया 

    वांटेड फेम आयशा ने फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक विडियो ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ में काम किया था। इस गीत में अभिनेत्री बहुत छोटी और खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने डीनो मोरिया के छोटे भाई सैनटिनो मोरिया के साथ रोमांस किया था। ये गीत बड़ा मशहूर डांसिंग नंबर बन गया था और लगभग हर स्टेज परफॉरमेंस पर इस पर डांस किया जाता।

    मिलिंद सोमन 

    सुपर मॉडल मिलिंद सोमन एक ऐसे कलाकार हैं जो 53 की उम्र में भी सभी लड़कियों का दिल धड़का रहे हैं। जब 1995 में अलीशा चिनाई का म्यूजिक एल्बम ‘मेड इन इंडिया’ लांच हुआ था, तब एक भी ऐसी लड़की नहीं थी जिसका दिल मिलिंद पर न आया हो। वो परफेक्ट बॉडी और वो परफेक्ट लुक्स, इस एल्बम के बाद वह देश के हार्टथ्रोब बन गए थे। इसके बाद वह ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘शेफ’ जैसी फिल्मो में काम कर चुके हैं।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *