Thu. Apr 18th, 2024
    वेनेजुएला में प्रदर्शन

    अमेरिका के दावे को उलटते हुए वेनेजुएला ने मंगलवार को उनके मामले में रूस की प्रत्यक्ष भागीदारी से इंकार कर दिया था। रूस में वेनेजुएला के राजदूत कार्लोस राफील फरिआ टॉर्टोसे ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “हम अमेरिकी सरकार से किसी भी तरीके की टिप्पणी की उम्मीद जता सकते हैं लेकिन आपको किसी भी टिप्पणी के पीछे तथ्यों के बाबत मालूमात चाहिए।”

    उन्होंने कहा कि “हम वेनेजुएला के मामले में रूस की प्रत्यक्ष दखलंदाज़ी के अमेरिका के आरोप को खरिज करते हैं। हमारी सरकार स्पष्ट है कि रूस के सहयोग का प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं है।” जनवरी में वेनेजुएला के विपक्ष के नेता जुआन गाइडो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था और इसके बाद से वेनेजुएला राजनीतिक संकट से जूझ रहा है।

    विपक्षी सियासी दलों ने निकोलस मादुरो से सत्ता त्यागने की मांग की थी जिसे राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया और वह अभी भी बागडोर संभाले हुए हैं। अमेरिका ने तत्काल जुआन गुइडो का समर्थन किया और आधिकारिक अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था।

    हाल ही में अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पिओ ने कहा कि रूस वेनेजुएला के आंतरिक मामलो में दखलंदाज़ी कर रहा है और यह वेनेजुएला के नेतृत्व के खिलाफ किया जा रहा है। जनवरी में मादुरो ने चुनावो के बाद दूसरी दफा शपथ ली थी और अधिकतर देशों ने चुनावो में धांधली का आरोप लगाया था।

    देश में व्यापक स्तर पर फैली भुखमरी और दवाइयों के की कमी के लिए मादुरो अमेरिका को कसूरवार मानता है।हालाँकि अधिकतर अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, वेनेजुएला में मंदी का दौर अमेरिकी प्रतिबंधों से काफी समय पूर्व शुरू हो गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *