Wed. Apr 24th, 2024
    clove apple in hindi

    लौंग सेब (Clove Apple) एक खुशबूदार सेब है जो कभी खराब नहीं होता है। इसे अक्सर क्रिसमस में, लोग एक दूसरे को तौफे के तौर पर देते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। बच्चे भी इसे आसानी से बना लेते हैं। इसे बनाना एक मज़ेदार काम होता है।

    लेकिन, इसे बनाने के तरीके को जानने से पहले, लौंग और सेब के फायदे जानना ज़रूरी है।

    लौंग के फायदे

    1. लौंग हमारे शरीर के पाचन को बेहतर बनाता है।
    2. ये हमारे शरीर के बैक्टीरिया से भी लड़ता है।
    3. लौंग से हमें कर्क रोग होने की चिंता नहीं रहती है।
    4. ये हमारे लिवर को भी सुरक्षित रखता है।
    5. लौंग से हम मधुमेह का इलाज कर सकते हैं, और जिसे ये रोग ना हो, वे इसके खतरे से दूर रह सकते हैं।
    6. इससे हमारे शरीर के सफेद रक्त कोशिकाओं की भी रक्षा होती है।
    7. लौंग से हमें हमारे मुँह से जुड़ी बीमारियों से भी राहत मिलती है।
    8. इससे हमारे सिर का दर्द कम हो सकता है, और ये हमें कई परेशानियों से दूर रखता है।
    9. जब हमें चोट लगती है, तो लौंग से हम उसका इलाज कर सकते हैं।
    10. लौंग से हमारे हड्डी मज़बूत रहते हैं।
    11. लौंग हमारे चेहरे पर एक निखार लाने में हमारी मदद करता है।
    12. लौंग से हमारे पेट में छाले नहीं होते हैं।

    सेब के फायदे

    1. सेब हमारे पाचन को स्वस्थ और संतुलित रखता है।
    2. सेब से हमें कर्क रोक का खतरा कम ही रहता है।
    3. सेब हमारे बड़े आंत में पाए गए बैक्टीरया से लड़ता है, और हमें स्वस्थ रखता है।
    4. सेब खाने से हमारे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। उलटा हमारे शरीर का खून बढ़ता है।
    5. ये हमें पूरे दिन कमज़ोरी से दूर रखता है, और हमें और भी ताकतवर बनाता है।
    6. सेब मधुमेह के रोग को और खराब होने से रोकता है।
    7. ये हमारे मुँह के स्वास्थ्य का भी ख़याल रखता है।
    8. हमारी याददाश्त सेब खाने से अच्छी रहती है, और हमारा मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
    9. सेब खाने से, दिल के रोग भी कम हो जाते हैं।

    लौंग सेब बनाने का तरीका

    1. सबसे पहले लौंग सेब बनाने की सारी सामग्री इकट्ठा कर लें।
    2. अब अपने सेब पर कलम से कोई डिज़ाइन बनाइए। इस बात का ध्यान रखिए की कलम का रंग ज़्यादा काला ना हो।
    3. अब अपने सेब में डिज़ाइन के हिसाब से कई सारे छेद बना दें, और लौंग को एक-एक छेद में घुसा दें।
    4. अगर आप इसे ज़्यादा दिन तक टिकाना चाहते हैं, तो लौंग को एक-दूसरे के पास रखिए।
    5. आपका लौंग सेब अब तैयार है।

    इसे अब आप किसी को तौफे में दे सकते हैं, या अपने ही घर को इससे सजा सकते हैं।

    [ratemypost]

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *