Fri. Mar 29th, 2024
    भारतीय चीन बॉर्डर

    भारत और चीन के बीच बढ़ते सीमा विवाद पर एक और नया मोड़ आया है। डोकलाम के बाद चीनी सेना अब लदाख में घुसपैठ करने की सोच रही है। चीनी सेना ने कल लदाख की पनोंग छील के किनारे से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश की। इसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें वापिस खदेड़ दिया। इस दौरान चीनी सेना ने भारतीय सेना पर पत्थर से हमला कर दिया। दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी में दोनों सेना के कई सैनिक घायल हो गए।

    खबर के मुताबिक भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चीनी सेना ने सुबह 6 से 9 बजे के बीच भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। चीन ने इसके लिए लदाख में स्थित पनोंग छील का सहारा लिया। पनोंग छील लदाख में स्थित एक लम्बी छील है जो करीबन 135 मीटर लम्बी है। यह छील भारत के लदाख में शुरू होकर लदाख की और जाती है। इस छील का करीबन 60 फीसदी हिस्सा चीन में है। इस छील के किनारे चीन ने दो जगहों से भारत में घुसने की कोशिश की। चीन हालाँकि सीमा पर स्थित फिंगर फोर इलाके से भारत में घुसने में सफल हो गया था। इसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें वापिस खदेड़ दिया।

    माना जा रहा है कि डोकलाम में दबाव बढ़ने से चीन अब लदाख में भी मोर्चा खोलना चाहता है। लगातार दो महीने से डोकलाम में चल रहे विवाद पर भारतीय सेना पूरी तरह से चीनी सेना पर हावी है। चीन से यह देखा नहीं गया और उसने भारत पर दबाव बनाने के लिए अब लदाख का सहारा लेना शुरू कर दिया है। भारत ने हालाँकि चीन की इस चाल का अंदाज़ा पहले ही लगा लिया था। पिछले महीने हुई फ्लैग मीटिंग में चीनी सेना के अधिकारीयों ने हिस्सा नहीं लिया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।