Sat. Apr 20th, 2024
    सिम्बा रोहित शेट्टी, तैमुर अली खान

    रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा 5 दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और इसके साथ ही यह रोहित की आठवीं फ़िल्म है जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। रोहित शेट्टी को लोग बॉलीवुड का हिट मशीन बता रहे हैं।

    पर ऐसा लगता है कि रोहित शेट्टी को अभी संतोष नहीं है क्योंकि उन्होंने सारा अली खान से तैमुर को फ़िल्म प्रमोशन के लिए लाने को कहा है।

    इसमें कोई शक नहीं है कि तैमुर अली खान बॉलीवुड के सबसे चहेते खान बन चुके हैं। तैमुर, शाहरुख़, आमिर और सैफ से कहीं ज्यादा प्रसिद्द हैं और रोहित शेट्टी भी तैमुर के बारे में जानते हैं।

    सिम्बा के प्रमोशन के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा है कि वह सारा से प्रार्थना करते रहेंगे कि वह तैमुर को सिम्बा की टीशर्ट पहनाएं। रोहित ने कहा कि, “मेरी फ़िल्म की ओपनिंग लग जाएगी।”

    ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाना रोहित शेट्टी की आदत है और उन्होंने एक बार फिर वही किया है। सिम्बा रोहित शेट्टी की बाकी फ़िल्मों की तरह ही है। सिम्बा इन सपनों के साथ बड़ा होता है कि वह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर बनेगा और यह किरदार रणवीर सिंह ने बखूबी निभाया है। फ़िल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।

    यदि समीक्षकों की बात करें तो फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ‘सिम्बा को 4 स्टार दिए हैं और विनर बताया है। तरण लिखते हैं कि, “यह एक मज़बूत और सम्पूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है। रोहित शेट्टी ने फिर से कर दिखाया है और रणवीर सिंह ने भी जो कमाल के हैं।

    सीटियाँ, तालियाँ, हंसी सब कुछ पक्का है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल होने की उम्मीद कर रहा हूँ।”

    फ़िल्म समीक्षक सुमित कदेल लिखते हैं कि, “सिम्बा 2018 की सबसे मनोरंजक फ़िल्म है और रोहित शेट्टी की अबतक की सबसे अच्छी फ़िल्म है। फ़िल्म में एक्शन, भावनाएं और मनोरंजन सब कुछ है। रणवीर सिंह लाजवाब हैं। अजय और अक्षय की एंट्री दर्शकों को बहुत ज्यादा उत्तेजित कर देती है।”

    फ़िल्म के कलेक्शन की बात करें तो बुधवार को लगभग 14 करोड़ की कमाई करने के साथ फ़िल्म ने 138 करोड़ रूपये कमा लिए हैं।”

    यह भी पढ़ें: जानिये रानी मुखर्जी के विवादित मीटू बयान पर कंगना रनौत की क्या रही प्रतिक्रिया

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *