Wed. Apr 24th, 2024
    ferland mendy

    मेड्रिड, 13 जून (आईएएनएस)| रियल मेड्रिड (Real Madrid) ने फ्रांस (France) के लेफ्ट बैक फर्लाड मेंडी (ferland mendy) को क्लब में शामिल करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

    स्पेनिश क्लब ने मेंडी को फ्रेंच क्लब ल्यों से खरीदा।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुधवार को रियल ने बताया कि मेंडी ने क्लब के साथ छह वर्षो का करार किया है और वह 30 जून 2025 टीम से जुड़े रहेंगे।

    रियल ने मेंडी को फ्रेंच क्लब से 4.8 करोड़ यूरो में खरीदा है। इसमें 50 लाख यूरो की बढ़ोतरी भी हो सकती है।

    मेंडी को 19 जून को सैंटियागो बर्नबेयू स्टेडियम में रियल के खिलाड़ी के रूप में पेश किया जाएगा।

    मेंडी ने पिछले सीजन फ्रेंच क्लब के लिए तीन गोल किए हैं। उन्होंने फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के लिए नवंबर में अपना पहला मैच खेला था।

    बीते सीजन स्पेनिश लीग में रियल तीसरे पायदान पर रही थी और उसे चैम्पियंस लीग में आजाक्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    इस सीजन रियल ईडन हैजार्ड और लूका योविच जैसे खिलाड़ियों को पहले ही टीम में शामिल कर चुकी है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *