Fri. Mar 29th, 2024
    भारत और दक्षिण कोरिया

    भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को दक्षिण कोरियाई समकक्षी जेओंग क्येओंग डू से मुलाकात की थी और दोनों देशो के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की थी। बैठक के दौरान दोनों पक्ष रक्षा संबंधों में मजीद विस्तार के लिए सहमत हुए थे।

    इस मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि “दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जेओंग क्येओंग डू के साथ फलदायी चर्चा हुई थी। मौजूद रक्षा संबंधों ने हालिया वर्षों में काफी बेहतर प्रगति की है। हमने इस संबंधो में अधिक विस्तार के लिए सहमती व्यक्त की है।”

    राजनाथ सिंह जापान की यात्रा के बाद दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर आए थे। इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधो को बढ़ावा देना था। दक्षिण कोरिया के सहयोग के कारण भारतीय सेना रक्षा उपकरणों का उत्पादन कर रही है।

    भारत ने दक्षिण कोरिया के साझेदारी से के-9 वाजरा का इस्तेमाल कर रही है जो दक्षिण कोरिया के क9थंडर की तर्ज पर है। बुधवार को दक्षिण कोरिया की यात्रा पर आने के बाद उन्होंने प्रधानमन्त्री ली नाक यों से मुलाकात की थी और कई द्विपक्षीय संबंधो पर बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने दक्षिण कोरिया की न्यू साउथर्न पालिसी और भारत की एक्ट ईस्ट पालिसी के एकसमान लक्ष्यों को साझा किया था।

    पांच राष्ट्रों की यात्रा के दूसरे चरण में राजनाथ सिंह सीओल पंहुच गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सम्बंधो को मजबूत करना है। एक बिज़नेस टू गवर्मेन्ट के सीईओ के सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमे दोनो पक्षो के रक्षा अधिकारी शामिल होंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *