Tue. Apr 16th, 2024
    rajkummar rao

    राष्ट्रिय पुरष्कार विजेता राजकुमार राव के पिता सत्यपाल यादव का कल निधन हो गया है। वह 60 साल के थे और पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। न्हें 17 दिनों के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक़ गुरुग्राम के मदन पुरी में आज राजकुमार के पिता का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें राजकुमार के परिवार और बेहद करीबी दोस्तों ने भाग लिया था।

    rajkumar rao

    साल 2017 में राजकुमार राव ने आपनी माँ को खो दिया था। इसके एक ही दिन बाद वह काम पर चले गए थे और इसके कारण के रूप में उन्होंने कहा था कि उनकी माँ चाहती कि वह अपने काम का सम्मान करें।

    राजकुमार के पिता राजस्व विभाग में एक सरकारी कर्मचारी थे। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में, स्त्री  अभिनेता ने बड़े होने के दौरान अपने परिवार की कठिनाइयों के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि दो साल के लिए उनके अध्यापकों ने उनकी फीस भरी थी लेकिन कभी भी किसी ने उन्हें हतोत्साहित नहीं किया था।

    राजकुमार राव बहुत विनम्र पृष्ठभूमि से आते हैं और उन्होंने हमेशा अपने माता-पिता को उनके बेहद सहायक होने का श्रेय दिया है।

    यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ है इस फिल्म की कॉपी? फिल्मनिर्माता जनक टोपरानी ने लगाए साहित्यिक चोरी के आरोप

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *