Fri. Apr 19th, 2024
    Rati Pandey biography in hindi

    रति पांडे हिंदी टीवी सीरियल की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई सारे सीरियल में अभिनय किया है, लेकिन ज़ी टीवी पर दर्शाए जाने वाले सीरियल ‘हिटलर दीदी’ ने उन्हें बहुत लोकप्रिय बनाया दिया है। रति ने अपने अभिनय की शुरुआत 2006 से की थी। 2006 में उन्होंने ‘आईडिया ज़ी सिनेस्टार की खोज’ में भाग लिया था।

    इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के सीरियल ‘सी आई डी’ में ‘वेरोना’ का किरदार अभिनय किया था। 2007 में रति पांडे ने अपने पहले टीवी सीरियल ‘शादी स्ट्रीट’ में ‘नंदिनी’ का किरदार अभिनय किया था। कुछ समय पहले उन्हें सोनी टीवी के सीरियल ‘पोरस’ में देखा गया था, और अभी उन्हें स्टार प्लस के सीरियल ‘दिव्य द्रष्टि’ में देखा गया है।

    रति ने एक्टिंग के अलावा कई शो में होस्टिंग का काम भी किया है। कुछ अवार्ड शोज में उन्होंने अपने डांस का हुनर भी लोगो को दिखाया है।

    रति पांडे का प्रारंभिक जीवन

    रति पांडे का जन्म 11 सितम्बर 1982 को असम में हुआ था। रति का 1 भाई है और 1 बहन हैं। भाई का नाम राकेश पांडेय है। रति ने अपनी स्कूल की पढाई ‘सेंट करेन हाई स्कूल’ पटना और ‘केंद्रीय विद्यालय’, दिल्ली से पूरी की है। मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविधायलय से बी कॉम ऑनर (इकनोमिक) की डिग्री हासिल की थी।

    रति के दोस्त उन्हें पम्मी नाम से जानते हैं। जन्म के बाद वो अपने परिवार के साथ पटना, बिहार में शिफ्ट हो गई थी और वहां कुछ साल बिताने के बाद उन्होंने दिल्ली में रहना शुरू कर दिया था। यह बात जानकार बहुत हैरानी होगी की रति पांडे को 8 से भी ज़्यादा भाषाएं आती हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2007 में आई सीरियल ‘शादी स्ट्रीट’ से की है। रति ने तेलुगु फिल्म ‘स्टूडेंट’ से फिल्मो में डेब्यू भी कर लिया है।

    रति पांडे का व्यवसायिक जीवन

    रति पांडे ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में ज़ी टीवी के रियलिटी शो ‘आईडिया ज़ी सिनेस्टार की खोज’ से की थी। इसके बाद उन्होंने सोनी टीवी के सीरियल सी.आई.डी में ‘वेरोना’ का किरदार अभिनय किया था। रति ने अपना मुख्य किरदार 2007 में ‘हर घर कुछ कहता है’ में ‘प्रार्थना ठकराल’ का किया था।

    इस सीरियल को ज़ी टीवी पर दर्शाया जाता था। प्राथना ठकराल के किरदार से रति ने बहुत लोकप्रियता हासिल की थी। यह सीरियल जून 2007 से अप्रैल 2008 तक टीवी पर दर्शाया गया था। 2008 में उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ‘मिले जब हम तुम’ में ‘नूपुर शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था। इस किरदार को भी लोगो ने बहुत पसंद किया था। यह सीरियल सितम्बर 2008 से नवंबर 2010 तक दर्शाया गया था।

    2011 में रति पांडे ने अपने सबसे मशहूर किरदार ‘हिटलर दीदी’ का अभिनय किया था। यह सीरियल 2011 से ज़ी टीवी पर दर्शाना शुरू किया गया था। इस सीरियल के द्वारा रति ने जनता का इतना प्यार पाया की उन्हें जनता ने ‘हिटलर दीदी’ के नाम से मशहूर कर दिया था।

    इस सीरियल का नाम भी ‘हिटलर दीदी’ था। रति ने इस सीरियल में गुस्सैल लड़की का किरदार अभिनय किया था, जिसे उसके आस पास रहने वाले लोग ‘हिटलर दीदी’ के नाम से पुकारते थे। यह सीरियल नवंबर 2011 से अगस्त 2013 तक टीवी पर दर्शाया गया था। यदि कुल एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के 448 एपिसोड टीवी पर दर्शाए गए थे। इस सीरियल के बंद होने के बाद रति ने लगभग 2 साल का ब्रेक लिया था।

    2016 में रति को &टीवी के सीरियल ‘बेगुसराई’ में ‘कोमल’ का किरदार अभिनय करते हुए देखा गया था। यह सीरियल मार्च 2015 से जून 2016 तक ही टीवी पर दर्शाया गया था। 2017 में रति ने सोनी टीवी के सीरियल ‘पोरस’ में अपने अभिनय से फिर एक बार लोगो का दिल जीता था। इस सीरियल में रति पांडे ने ‘क्वीन अनुसूया’ का किरदार अभिनय किया था। रति के इस रानी के किरदार को लोगो ने बहुत सराहा था। यह सीरियल सोनी टीवी पर नवंबर 2017 से नवंबर 2018 तक ही दर्शाया गया था।

    2019 में रति को स्टार प्लस के सीरियल ‘दिव्या द्रष्टि’ में ‘विद्या शर्मा’ के किरदार को अभिनय करते हुए देखा गया था। इस सीरियल में रति ने बहुत कम समय के लिए ही अभिनय किया था। रति पांडे ने सीरियल के अलावा कुछ अवार्ड शोज को भी होस्ट किया है।

    रियलिटी शोज में रति ने ‘लाफ्टर के फटके’, ‘मूवर्स एंड शेकर्स’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘ज़ी रिश्ते की अंताक्षरी’ में भाग भी लिया था। रति पांडे ने तेलुगु फिल्म ‘स्टूडेंट’ से तेलुगु फिल्मो में डेब्यू भी कर लिया है। बॉलीवुड फिल्मो में अभी तक रति पांडे ने डेब्यू नहीं किया है।

    रति पांडे द्वारा अभिनय किए गए टीवी सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2006, ज़ी टीवी के शो ‘आईडिया ज़ी सिनेस्टार्स के खोज’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2007, स्टार वन के सीरियल ‘शादी स्ट्रीट’ में ‘नंदिनी’ का किरदार अभिनय लिया था।
    • 2007, सोनी टीवी के सीरियल ‘सी.आई.डी.’ में ‘वेरोना’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2007, सहारा वन के सीरियल ‘रात होने को है’ में अभिनय किया था।
    • 2007 – 2008, ज़ी टीवी के सीरियल ‘हर घर कुछ कहता है’ में ‘प्रार्थना ठकराल’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008 – 2010, स्टार वन के सीरियल मिले जब हम तुम’ में ‘नूपुर शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, एनडीटीवी इमेजिन के शो ‘नचले वे विद सरोज खान’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2010, रेड कार्पेट के अवार्ड शो ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में ‘अर्जुन बिजलानी’ के साथ शो को होस्ट किया था।
    • 2011, स्टार प्लस के शो ‘रिट्ज जी ले ये पल’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2011 – 2013, ज़ी टीवी के सीरियल ‘हिटलर दीदी’ में ‘इंदिरा शर्मा’ और ‘ज़ारा खान’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2012, सब टीवी के शो ‘मूवर्स एंड शेकर्स’ में अतिथि के रूप में भाग लिया था।
    • 2012, सोनी टीवी के सीरियल ‘कॉमेडी सर्कस’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2012, ज़ी ज़ी के शो ‘ज़ी 20वीं दिवाली स्पेशल’ को ‘रिथविक धनजानी’ के साथ होस्ट किया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के अवार्ड शो ‘ज़ी रिश्ते अवार्ड्स’ को ‘रिथविक धनजानी’ के साथ होस्ट किया था।
    • 2012, ज़ी टीवी के सीरियल ‘ज़ी रिश्तों की अंताक्षरी’ में भाग लिया था।
    • 2016, &टीवी के सीरियल ‘बेगूसराय’ में ‘कोमल’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2017 – 2018, सोनी टीवी के सीरियल ‘पोरस’ में ‘क्वीन अनुसूया’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, स्टार प्लस के सीरियल ‘दिव्य द्रष्टि’ में ‘विद्या शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, शो ‘एआर मिसेज इंडिया’ में पटना ऑडिशन के दौरान जज के रूप में शो का हिस्सा बनी थी।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2007, ‘ज़ी रिश्ते अवार्ड्स’ में सीरियल ‘हर घर कुछ कहता है’ के लिए ‘फेवरेट बहु’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘ज़ी रिश्ते अवार्ड्स’ में सीरियल ‘हिटलर दीदी’ के लिए ‘फेवरेट बहन’ का अवार्ड मिला था।
    • 2011, ‘ज़ी रिश्ते अवार्ड्स’ में सीरियल ‘हिटलर दीदी’ के लिए ‘फेवरेट नई जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘हिटलर दीदी’ के लिए ‘ग्रे8! परफ़ॉर्मर ऑफ़ थे ईयर (फीमेल)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, ‘ज़ी रिश्ते अवार्ड्स’ में सीरियल ‘हिटलर दीदी’ के लिए ‘फेवरेट बेटी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘लायंस गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘पोरस’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का अवार्ड मिला था।

    रति पांडे की निजी जीवन

    रति पांडे के लव लाइफ की बात करे तो सबसे पहले रति ने ‘अनस राशिद’ को डेट करना शुरू किया था। अनस राशिद स्टार प्लस के सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में सूरज के मुख्य किरदार को दर्शाते थे। रति और अनस ने अपने इस रिश्ते को हमेशा सबसे छुपाय रखना चाह था और पूछने पर हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है।

    यह बात बहुत कम लोग जानते है की रति पांडे एक बहुत अच्छी ‘एथलिट’ हैं और साथ ही एक बेहतरीन ‘जेवलिन थ्रोअर’ भी है। रति पांडे को 8 अलग अलग भाषा बोलनी आती हैं। रति ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था की यदि वो अभिनेत्री नहीं बनती तो वो बिज़नस वूमेन बनना चाहती थी।

    रति पांडे की पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में मैगी और राजमा चावल पसंद है। रति के पसंदीदा एक्टर ‘शाहरुख़ खान’ हैं और उन्हें गायकों में ‘श्रेया घोशाल’ पसंद हैं।

    रति का पसंदीदा रंग काला और सफ़ेद है। रति को एक्टिंग के अलावा गाना गाना, डांस करना, क्राफ्टिंग करना, फिल्म देखना और घूमना पसंद है। घूमने की जगहों में रति को सिंगापूर बहुत पसंद है। रति के हिटलर दीदी के किरदार को लोगो ने बहुत पसंद किया था और तभी से रति का नाम सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गया है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *