Thu. Apr 25th, 2024
    रणवीर सिंह फ़िल्मफेयर

    रणवीर-दीपिका की शादी के लूक्स के बारे में तो सभी बात कर रहे हैं पर आज हम लेकर आएं हैं इससे कुछ अलग और खास। हम बात कर रहे हैं फ़िल्मफेयर (filmfare) के कवर शूट के लिए रणवीर के नए अवतार की।

    रणवीर सिंह काले रंग के ओवरकोट, शर्ट और पैंट में बहुत ज्यादा अच्छे लग रहे हैं। यह तस्वीर फ़िल्मफेयर पत्रिका के मुख्य पृष्ट पर प्रकाशित की गई है।

    https://www.instagram.com/p/BqpgCI1hSta/

    फ़िल्मफेयर ने इस फोटोशूट की एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, “यह रही हमारे नए कवर शूट से रणवीर सिंह की एक और तस्वीर।”

    https://www.instagram.com/p/BqruH3Bl8qq/

    रणवीर सिंह अपने अलग तरह के फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। कभी कभार वह अजीबो-गरीब कपड़े पहन लेने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। रणवीर-दीपिका की शादी के बाद रणवीर का यह पहला कवर फोटोशूट है।

    इन दोनों ने 14 और 15 नवम्बर को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली है। यह शादी 2 परम्पराओं सिन्धी और कोंकड़ी, से की गई है। आंबे इंतज़ार के बाद दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें उनके फैन्स को देखने के लिए मिली हैं और यह किसी परिकथा से कम नहीं लग रहीं हैं।

    दीपिका और रणवीर का मुंबई रिसेप्शन 1 दिसम्बर को होने की संभावना है जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: गिन्नी के पिता ने ठुकरा दिया था कपिल का रिश्ता, जाने कपिल शर्मा की प्रेमकहानी

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *