Sat. Apr 20th, 2024
    दीपिका रणवीर 1

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए नया साल मनाया है। उन्होंने तकिये, और पौधे के अलावा कुछ सजावटी तस्वीरें भी शेयर की हैं। दीपिका के इन तस्वीरों को पोस्ट करते ही उनके पति रणवीर सिंह लगातार प्यारे कमेंट्स करने लगे।

    https://www.instagram.com/p/BsIVhX0gjg_/

    https://www.instagram.com/p/BsIVfRkACNQ/

    https://www.instagram.com/p/BsIVc72A_5P/

    तकियों की तस्वीर पर उन्होंने कहा कि, “नए साल का संकल्प है कि ढेर आरा आलिंगन करेंगे।” उन्होंने गुलाबी रंग के हार्ट इमोजी के साथ दीपिका को उनका अनन्त आसमान भी कहा। फिलहाल दोनों श्रीलंका में छुट्टियाँ बिता रहे हैं।

    अपनी शादी के बाद दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया पर बहुत खुल कर बातें करते हैं। एक-दुसरे की तस्वीरों पर दोनों प्यारे कमेंट्स करते हैं।

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल शादी कर के अपने फैन्स को एक अनोखा तोहफ़ा दिया है। दोनों की शादी 14 और 15 नवम्बर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के सेट्स से दोनों का प्यार शुरू हुआ था जो इनकी शादी से पहले 6 सालों तक चला।

    2018 की शुरुआत में दोनों की शादी की ख़बरें आ रही थीं। सुनने में यह आ रहा था कि दोनों ने श्री लंका में शादी कर ली है पर बाद में दीपिका ने इन खबरों को नकार दिया था। शादी के बाद अपने संबंध और एक दूसरे के बारे में विस्तार से बताते हुए दीपिका ने मीडिया से कहा था कि दोनों ने 4 साल पहले ही सगाई कर ली थी।

    जब दीपिका से यह पूछा गया कि कब उन्हें लगा कि रणबीर उनके लिए ख़ास हैं, दीपिका ने बताया कि, “मैं यश राज के यहाँ थी और वह इस तरह फ़्लर्ट कर रहा था जैसे कोई देख ही नहीं रहा है। वह किसी और को डेट कर रहा था और मुझे हंसी आ गई। मैंने उससे कहा कि तुम फ़्लर्ट कर रहे हो।

    दीपिका ने यह भी बताया कि डेट करते समय वह कई बार साथ में खाने पर जाते थे और संजय लीला भंसाली के घर पर भी दोनों ने अच्छा समय बिताया है। रणबीर सिंह के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है, दीपिका से उनकी शादी, उनकी सबसे बड़ी फ़िल्म और उसके बाद उनकी फ़िल्म ‘सिम्बा‘ रिलीज़ हुई है।

    सिम्बा में रणवीर की बहुत तारीफ़ हो रही है और साथ ही इस फ़िल्म को 2018 की सबसे मनोरंजक फ़िल्म बताया जा रहा है। रणवीर सिंह के करियर के बारे में जानने के लिए पढ़ें सिम्बा रिलीज़ से एक दिन पहले आइये देखते हैं रणवीर सिंह का करियर ग्राफ

    यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के साथ हुए हादसे से अभी भी उबर नहीं पाई हैं जाह्नवी कपूर

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *